फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   31 students registered their names in the merit list

Rewari News: 31 विद्यार्थियों ने मेधा सूची में नाम दर्ज कराया

Fri, 03 May 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
31 students registered their names in the merit list
रेवाड़ी। सीहा स्कूल में प्रतिभाओं को सम्मानित करते ​शिक्षा अ​धिकारी। स्रोत: स्कूल
डहीना। जिले के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान संकाय के जिला टॉपर रमन और 12वीं कक्षा में मेरिट हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को वीरवार को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की।
विज्ञापन


विद्यालय के स्टाफ सचिव यशपाल आर्य ने बताया कि 12वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के छात्र रमन ने विज्ञान संकाय में जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा खंड का नाम रोशन किया। इसके अलावा विद्यालय के 31 विद्यार्थियों ने मेधा सूची में नाम दर्ज करवाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने बधाई दी। समारोह का संचालन हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह ने किया। कार्यक्रम में रमन के अलावा मेधावी मुस्कान, सविता, प्रीति, वीरता, नेहा, भावना, पंकज, अंजली शर्मा, शिवानी व सुमित ने अपने विचार रखे। डीईओ महेंद्र सिंह खनगवाल ने जिला टॉपर रहे रमन को विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed