फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   31 March is last date for Land donation to Manethi AIIMS

मनेठी एम्स के लिए ई-भूमि पोर्टल पर 31 मार्च तक जमीन दे सकेंगे किसान

Fri, 13 Mar 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
31 March is last date for Land donation to Manethi AIIMS
मनेठी एम्स व रजिस्ट्री को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीसी राहुल हुड्डा। - फोटो : Rewari
मनेठी में प्रस्तावित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (एम्स) लिए 31 मार्च तक ई-भूमि पोर्टल खुला रहेगा। भू-स्वामी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, पटवारी या अधिकृत एग्रीग्रेटर के माध्यम से अपनी पेशकश कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने रेवाड़ी जिले के लिए महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मनेठी एम्स को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए ई-भूमि पोर्टल को खुला रखने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने बताया कि मनेठी एम्स प्रोजेक्ट के लिए भू स्वामी ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से अपनी जमीन सरकार को देने के लिए स्वयं ऑनलाइन माध्यम से, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से, पटवारी के पास बैठकर या सरकार द्वारा अधिकृत एग्रीग्रेटर के माध्यम से अपनी पेशकश कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यवाही 31 मार्च के बाद की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा मनेठी एम्स प्रोजेक्ट के लिए ई-भूमि पोर्टल पर 200 एकड़ भूमि की आवश्यकता बारे जानकारी दी गई है। काफी भू-स्वामियों व संबंधित पंचायतों ने मनेठी एम्स के लिए ई भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन दी है। उम्मीद है कि भू स्वामी 31 मार्च तक मनेठी एम्स के लिए जरूरी भूमि दें देंगे।
विज्ञापन

भूमि की रजिस्ट्री होते ही खरीददार को दें दस्तावेज
अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सुशासन की नीति के तहत आमजन को तत्परता और पारदर्शी तरीके से तय सीमा में सेवाएं मुहैया करवाएं, ताकि सरकार की सुशासन की व्यवस्था को आमजन की भावनाओं के अनुरूप स्थापित किया जा सके। एडीसी राहुल हुड्डा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग में रजिस्ट्री आदि के कार्य को पारदर्शी, ऑनलाइन तरीके और स्टाम्प से संबंधित कार्य ई-स्टाम्प प्रणाली के माध्यम से ही करें। उन्होंने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद खरीदार को रजिस्ट्री दस्तावेज की डिलीवरी समय पर हो। राजस्व मामलों से संबंधित पुराने सभी लंबित केसों का निपटान जल्द से जल्द करवाना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इंतकाल के सभी लंबित केसों को भी जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील में रिकॉर्ड रूम का अच्छी तरह से रख-रखाव करने व रिकार्ड रूम का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के बारे में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को रेवेन्यू डे घोषित किया है। सभी राजस्व अधिकारी इस इंतकाल संबंधी कार्यों को तत्परता के निपटाएं। इस अवसर पर एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल रविन्द्र कुमार, सीटीएम संजीव कुमार सहित तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed