{"_id":"68700139bedec3514901d4eb","slug":"30-newly-promoted-principals-of-the-district-are-participating-in-the-training-rewari-news-c-198-1-rew1001-222390-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रशिक्षण में जिले के 30 नव पदोन्नत प्राचार्य भाग ले रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रशिक्षण में जिले के 30 नव पदोन्नत प्राचार्य भाग ले रहे
Thu, 10 Jul 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। एससीईआरटी गुरुग्राम और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिले के नव पदोन्नत प्राचार्यों के 12 दिवसीय विद्यालय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का जारी है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. बीर सिंह ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण में जिले के 30 नव पदोन्नत प्राचार्य भाग ले रहे हैं।
संस्थान की प्रशिक्षण इकाई के सदस्य सत्यपाल यादव ने बताया कि विद्यालय नेतृत्व के मुख्य क्षेत्रों को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण के मुख्य विषयों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियमावली अवकाश संबंधी नियम, कंडक्ट नियम, दंड नियम, एचआरएमएस, एमआईएस, ई सैलेरी, जीपीएफ, एनपीएस नियम, डीडीओ के महत्वपूर्ण कार्य एवं भूमिका शामिल किए गए हैं।
संस्थान की प्रशिक्षण इकाई के अन्य सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा सभी प्रशिक्षणों के मानक तय किए गए हैं जिसके तहत सभी प्रतिभागियों को विभाग के प्रशिक्षक पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। पोर्टल के माध्यम से ही प्रशिक्षण से पूर्व पूर्व परीक्षण व प्रशिक्षण के उपरांत पश्च परीक्षण और प्रतिभागियों की प्रतिपुष्टि दर्ज होगी।