{"_id":"662ad5bed912c176b30b0784","slug":"3-gvp-points-destroyed-under-cleanliness-campaign-rewari-news-c-198-1-fth1001-203685-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्वच्छता अभियान के तहत 3 जीवीपी पाॅइंट को खत्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्वच्छता अभियान के तहत 3 जीवीपी पाॅइंट को खत्म किया
Fri, 26 Apr 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 26 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगरायुक्त अनुपमा अंजलि के दिशा निर्देशन में शहर के अभय सिंह चौक से धारूहेडा चुंगी पर बने जीवीपी पाइंट खत्म करने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अनुपमा अंजलि ने कहा था कि शहर को स्वच्छ बनाना ही प्राथमिकता है। सभी जीवीपी पाइंट को खत्म किया जाएगा। आमजन से भी अपील है कि सड़क पर कचरा गाड़ी में ही डालें।
ब्रांड एंबेसडर प्रियंका यादव ने बताया कि अभियान के दूसरे चरण में अभय सिंह चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक स्वच्छता अभियान चलाकर तीन जीवीपी पाइंट को खत्म किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि कचरा सड़क पर न डालें। शहर को स्वच्छ रखने में नगर परिषद का सहयोग करें। मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि लोगों को जागरूक किया गया कि कचरा गाड़ी में ही डालें। इस रोड़ पर 3 जीवीपी पाइंट को खत्म किया गया है। शुक्रवार को अनाज मंडी से कोर्ट रोड पर अभियान चलाया जाएगा।