{"_id":"691b6781f3662369ee0c2d70","slug":"2854-lakh-duped-in-the-name-of-online-trading-accused-on-three-day-remand-rewari-news-c-198-1-rew1001-229062-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 28.54 लाख ठगे, आरोपी तीन दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 28.54 लाख ठगे, आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
आरोपी, जाफर खान। स्रोत : पुलिस
- फोटो : राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के लिए लगा दंड।
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने शहर के एक व्यापारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 28.54 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान पंजाब के जिला मोहाली के गांव कान्सल निवासी जाफर खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 25 अगस्त को मोहल्ला नई आबादी निवासी व्यापारी योगेश गोयल ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने इंटरनेट पर ऑनलाइन ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का विज्ञापन देखने के बाद उस पर दिए गए नंबरों पर संपर्क किया था।
विज्ञापन
बातचीत के बाद उसे बताया गया कि उनकी साइट पर पैसा इन्वेस्ट करने पर जबरदस्त ब्याज व बोनस मिलेगा। उसे इस बात के लिए भी आश्वस्त किया गया कि उनकी साइट पर कोई फ्रॉड नहीं होगा।
इसके बाद उसका एक वाॅलेट बनवाया गया जिसमें उसने 17 अगस्त को 10 लाख रुपये इन्वेस्ट कर दिए। यह रकम जमा कराने के बाद उसे बताया गया कि उसका 4 लाख रुपये का मुनाफा वाॅलेट में आ गया है। अब उसके खाते में राशि 14 लाख हो गई है। राशि निकालने के लिए उसे 10 लाख रुपये और जमा कराने होंगे। उसने यह राशि भी जमा करा दी।
उसे बताया गया कि अब उसका बोनस और मुनाफा बढ़कर 30 लाख रुपये हो गया है। इसे निकालने के लिए जीएसटी सहित 8,54,430 रुपये और जमा कराने होंगे। उसने यह राशि भी जमा करा दी।
जब उसने अपने वाॅलेट से यह राशि निकालने का प्रयास किया तो उसे और पैसे जमा कराने के लिए कहा। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। उससे बार-बार खातों में पैसे ट्रांसफर कराते हुए कुल 28 लाख 54 हजार 430 रुपये की साइबर ठगी की गई है।
आरोपी लियाकत के खाते में ठगी के 10 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे
पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके संलिप्त एक आरोपी यूपी के जिला चंदोली के गांव ओयरचक खुरहट सैयादराजा निवासी लियाकत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी लियाकत के खाते में ठगी के 10 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। इस मामले में पुलिस ने जाफर खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जाफर खान के खाते में ठगी के 8 लाख 54 हजार 430 रुपये की राशि ट्रांसफर हुए थी।