फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   27 people corona found

बढ़ने लगा जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, मंगलवार को रिकार्ड 27 संक्रमित मिले

Tue, 06 Apr 2021 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
27 people corona found
जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। डीसी द्वारा धारा 144 लागू करने एवं मास्क अनिवार्य करने के बाद भी जिले के बाजारों में खुले आम बिना मास्क लगाए एवं सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना साफ तौर से देखी जा सकती है। यहीं कारण है कि जिले में मंगलवार को रिकॉर्ड 27 नए कोरोना के मामले आए है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं 3 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11500 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 177865 लोगों के सैंपल लिये गए हैं। जिसमें से 166365 लोग नेगेटिव पाए गए और शेष 11500 लोग संक्रमित पाए गए। जिसमें से 11357 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 76 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 370 लोगों के सैंपल लिये गए हैं। अब जिला में 67 लोग कोरोना से एक्टिव है।
विज्ञापन

बाजारों में उड़ रही नियमों की धज्जियां
बाजारों में जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रशासन व विभाग बार-बार लोगों को समझाने में जुटा हुआ है। यहां तक कि पुलिस द्वारा चालान भी काटे जा रहे हैं। फिर भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अगर यही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब नाईट कर्फ्यू के साथ-साथ अनेक परेशानियां लोगों को झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

यहां-यहां मिले 27 संक्रमित
मंगलवार को रेवाड़ी शहर से 13, भाड़ावास से 2, टांकड़ी से 6, खोल से 3 व सीहा, संगवाड़ी व मीरपुर से 1-1 नागरिक सहित कुल 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उनके संपर्क में आए लोगों की सैंपल प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संक्रमितों की पहचान कर उनको डोज प्रक्रिया चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये तीन हुए ठीक
मंगलवार को 3 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसमें रेवाड़ी के 2 व चांदपुर की ढाणी का एक नागरिक शामिल है। स्वस्थ्य होने के बाद भी उनकी निगरानी रखी जा रही है और कोरोना नियमों की पालना हेतु जागरूक किया जा रहा है।

सीएमओ सुशील माही ने कहा कि मंगलवार को जिले में 27 कोरोना संक्रमित मिले है तथा 3 ठीक हुई है। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है तथा मास्क व सामाजिक दूरी की पालना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed