{"_id":"61d881d99d5dd8375957e4d9","slug":"27-new-cases-in-the-district-5-patients-cured-rewari-news-rtk635128076","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 27 नए केस, 5 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 27 नए केस, 5 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमितों की संख्या शतक के करीब पहुंच गई है। राहत की बात यह रही कि 5 मरीजों की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में शुक्रवार को कुल 27 पॉजिटिव केस मिले इनमें अकेले रेवाड़ी शहर से 13, बावल में 8, मीरपुर में 5, गुरावड़ा में एक पॉजिटिव मिला है। जिले में अब कोरोना के मामले 93 हो चुके हैं जबकि सक्रिय मामले 88 हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मामूली लक्षण के बाद घर में आइसोलेट 5 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई है। वहीं 3 मरीज ऐसे हैं जिनकी तबीयत खराब होने के वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के साथ ही उनके परिवार और संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की गई हैं। ग्रामीण एरिया की बात करें तो शहर से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव मीरपुर कोरोना का हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा हैं। औद्योगिक नगरी बावल में भी हर दिन पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। पॉजिटिव केस मिलने के बाद उनकी कंपनियों में भी बड़े स्तर पर सैंपलिंग की जा रही है।
लोगों की लापरवाही से कोरोना संक्रमण बढ़ने का कारण
कोरेेना संक्रमण बढ़ने का सबसे बड़ा कारण लोगों की लापरवाही दिख रही है। अभी भी लोग मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। पहली और दूसरी लहर में भी इसी प्रकार की लापरवाही का खामियाजा लोग भुगत चुके हैं। यदि अभी भी नहीं संभलें तो स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
पिछल 2 दिनों में मिले 50 केस
जिले में कोरोना संक्रमण की दर दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है। पिछले दो दिनों में कोरोना के 50 मरीजों की पुष्टि ह्रुई। शुक्रवार को 27 केस मिले व इससे पहले वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 23 केसों की पुष्टि की गई। जिले में अब तक 540859 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। शुक्रवार केेे1559 के सैंपल लिए गए जिनमें 1344 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को यहीं सलाह दी जा रही है कि कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी है। हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है यह चिंता का विषय बन रहा है। ऐसे ही केस बढ़ते रहे तो जिला रेड जोन में आ सकता है। विभाग की ओर से वैक्सीन प्रक्रिया भी तेज की गई है।
शुक्रवार को 8750 किशोरों को लगी लगाई गई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 8750 किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। वहीं 18 प्लस वालों को 4750 पहली व 3533 को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक 85.07 प्रतिशत लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
- डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन।