{"_id":"653ea43cb6900a72f3061441","slug":"27-km-road-will-be-interlocked-in-the-villages-of-bawal-area-dr-banwari-lal-rewari-news-c-198-1-rew1001-6030-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावल क्षेत्र के गांवों में 27 किमी सड़क की होगी इंटरलाकिंग : डॉ. बनवारी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल क्षेत्र के गांवों में 27 किमी सड़क की होगी इंटरलाकिंग : डॉ. बनवारी लाल
Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। खेत-खलिहान सड़क योजना के तहत बावल विधानसभा के विभिन्न गांवों की 27 किलोमीटर तक की सड़कों की इंटरलाकिंग के लिए 1140 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़कों की इंटरलाकिंग से किसानों को मंडियों तक फसल ले जाने में परेशानी नहीं होगी। ये बातें सहकारिता मंत्री ने रविवार को माजरा का आसरा गांव में जनसंवाद से पहले ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि ततारपुर खालसा पीडब्ल्यूडी रोड से श्योनारायण की ढाणी, गांव रालियावास से माजरी दूधा, जड़थल पंप हाउस से भोरू गुर्जर की ढाणी, गढ़ी बोलनी से लालपुर की ढाणी, गांव अलावलपुर से राजस्थान थाड़ा सीमा, खिजूरी जीटी रोड से कानावास, गांव डवाना से काठूवास एनएच-8, कुंडल से बधराना, पाली से भालखी, सुंदरोज से माखरिया, भांडौर से राजियाका, पुन्सिका से बधराना, बिठवाना फिरनी से मुंशी की ढाणी तथा लालपुर से धामलाका रोड की इंटरलाकिंग की जाएगी। कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसान परिवार से संबंध रखते हैं। वे किसानों के संघर्ष और उनकी समस्याओं से परिचित हैं। किसानों की समस्या को समझते हुए सरकार ने खेत खलिहान सड़क योजना शुरू की है।