फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   23 injured in road rage

22 फिट की फिरनी के विवाद में 23 लोग चोटिल

Mon, 01 May 2017 12:34 AM IST
rewari
rewari Updated Mon, 01 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खरसानकी गांव में 22 फिट की फिरनी बनने के मामले में विवाद हो गया। गांव के ही एक शख्स ने अपने प्लाट की जमीन भी बीच में आने की बात पर विरोध जताया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। पूरे वाक्या में कुल 23 लोग चोटिल हुए। मामले की जांच कर रहे एसएचओ रामपुरा नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव खरसानकी सरपंच सुनील कुमार गांव के बाहर की 22 फिट की फिरनी बनवा रहे थे। गांव के ही शशिकांत ने फिरनी के बनने में उसके प्लॉट का भी हिस्सा बताकर विरोध जताया। इस पर दोनों पक्षों के समर्थक बीच में आ गए।

दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष से 13 व दूसरे पक्ष से 10 लोग चोटिल हुए। पथराव में चार-पांच वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और चोटिल लोगों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed