फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2,200 gate passes were cut, 6500 tonnes of millet arrived

Rewari News: 2,200 गेट पास कटे, 6500 टन बाजरा पहुंचा

Fri, 17 Oct 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
2,200 gate passes were cut, 6500 tonnes of millet arrived
फोटो : 14मंडी में लगा अनाज का ढेर। संवाद
रेवाड़ी। जिले में बाजरा की बंपर आवक जारी है। वीरवार को लगभग 2,200 गेट पास कटे और 6,500 टन बाजरा मंडियों में पहुंचा। वहीं, बुधवार को 1,250 गेट पास कटे थे और 4,800 टन बाजरा की आवक हुई थी। हालांकि, अभी तक सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि बाजरे की गुणवत्ता अभी तक मानक पर खरा नहीं उतर रही है। जिन लोगों ने मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, वे जल्द से जल्द बाजरा बेचने की कोशिश में हैं ताकि उन्हें भावांतर भरपाई योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

इस वजह से मंडियों में भारी भीड़ देखी जा रही है। ट्रैक्टरों की अधिक संख्या के कारण सड़क पर निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है और पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ और जाम को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सरकारी खरीद शुरू होगी और उन्हें उचित मूल्य के साथ-साथ भावांतर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed