{"_id":"6894ebe6b41ed5d1fa00ea26","slug":"220-lakhs-cheated-in-the-name-of-work-from-home-two-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-223810-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 2.20 लाख ठगे, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 2.20 लाख ठगे, दो काबू
Thu, 07 Aug 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 2.20 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों राजस्थान के जोधपुर के गांव बारनी खुर्द निवासी रामकिशोर व जोधपुर के गांव कुकरदा निवासी सुरेंद्र ग्वाला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 15 जनवरी को गांव जलियावास निवासी मनीष यादव ने एफआईआर में कहा था कि उसके पास 6 जनवरी को व्हाट्सएप पर मैसेज आया था, जिसमें उसे वर्क फ्रॉम होम की बात कही गई थी। वर्क फ्रॉम होम के लिए उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया था।
शुरू में उनसे 1 हजार रुपये एक खाते में जमा कराए गए जिसके बदले उसे 1400 रुपये वापस दिए गए। इसके बाद 5 हजार, 15 हजार और 50 हजार रुपये जमा कराए गए। इसके बदले कोई पैसा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि उन्होंने स्टेप फॉलो नहीं किए हैं। यह रकम पाने के लिए 1.50 लाख रुपये और जमा कराने होंगे। इसके बाद उन्होंने यह राशि भी भेज दी। उन्होंने कुल 2.20 लाख रुपये ट्रांसफर किए। बाद में ठगी का पता चला।
पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज जांच शुरू की थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपी रामकिशोर व सुरेंद्र ग्वाला को गिरफ्तार कर लिया है। रामकिशन के बैंक खाते में ठगी की 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। सुरेंद्र ग्वाला ने साइबर ठगों को उसका खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।