{"_id":"5fc681098ebc3e9bb45275aa","slug":"22-farmer-arrest-in-sohna-police-rewari-news-rtk584607840","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी से दिल्ली के लिए निकले 22 किसान नेताओं की सोहना में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी से दिल्ली के लिए निकले 22 किसान नेताओं की सोहना में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, गिरफ्तार
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर जा रहे रेवाड़ी के किसानों की मंगलवार को गुरुग्राम के सोहना थाना पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई, किसान सोहना शहर में पहले से मौजूद कार्यक्रम के तहत जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने जबरदस्ती से किसानों को गाड़ियों में भरकर थाने पहुंचा दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक किसानों व पुलिस के बीच गतिरोध बना रहा। बता दें कि किसानों के दिल्ली कूच आह्वान को देखते हुए बनीपुर चौक के आसपास व राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर- 48 पर भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ था। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले मंगलवार सुबह करीब 9 बजे किसानों ने रामकिशन महलावत की अगुवाई में बनीपुर चौक पर एकत्रित होना शुरू किया तथा अपने वाहनों में सवार होकर 10 बजे दिल्ली के लिए निकले। रेवाड़ी से धारूहेड़ा होते हुए किसानों को जत्था सोहना की ओर जा रहा था। दिल्ली कूच कार्यक्रम को आप व कांग्रेस ने समर्थन दिया तथा किसानों के साथ दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता दिल्ली कूच में शामिल हुए। सोहना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में भाकियू के प्रदेश महासचिव रामकिशन महलावत के अलावा अशोक यादव जाटूसाना, पह्रलाद बावल, महावीर यादव महेंद्रगढ़, नवीन कुमार, महेंद्र, सरजीत, कुलबीर, ईश्वर महलावत व दिनेश कुमार व राजेश शर्मा आदि शामिल रहे।
डहीना में काले कानून की प्रतियां जला कर किसानों ने जताया विरोध
मंगलवार को जैनाबाद-डहीना बस स्टैंड पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन द्वारा अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के आह्वान पर संगठन के जिला सचिव किसान नेता रामकुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए काले कानून की प्रतियां जला कर विरोध जताया। किसान नेता विजय कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार तीन अध्यादेश लागू कर किसानों को उजाड़ने का काम कर रही है। तीनों काले कानून को रदद किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो पूरे देश का किसान सड़कों पर होगा। प्रदर्शन में संगठन के राज्य उप प्रधान विजय कुमार, राजबीर सिंह, जयनारायण, सुरेंद्र पंच, रामोतार, सत्यनारायण, रविन्द्र लीलू, सुरेंद्र, रोहताश, महीपाल व छोटू आदि ने भाग लिया।