{"_id":"5b48f8014f1c1b52748b475d","slug":"21531508737-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला यात्री के उडाए 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला यात्री के उडाए 20 हजार
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। चोरों ने उदयपुर से दिल्ली चेतक एक्सप्रेस में सवार होकर जा रही एक महिला का बैग उड़ा लिया। बैग में 20 हजार रुपये की नकदी के साथ मोबाइल तथा अन्य जरूरी दस्तावेज थे। राजकीय रेलवे पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। राजस्थान के उदयपुर जिले के गांव पुला निवासी प्रोमिला ने बताया कि वह गत 19 मार्च को चेतक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर उदयपुर से सराय रोहिल्ला जा रही थी। जब ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर रुकने पर चोरों ने उनका बैग उड़ा लिया। बैग में 20 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम व दिल्ली से वापस उदयपुर जाने के लिए टिकट रखे हुए थे। बैग चोरी होने पर महिला यात्री ने उस समय शोर भी मचाया, लेकिन तब तक चोर चंपत हो चुका था। पीड़िता ने अब पुलिस को ऑनलाइन शिकायत भेजी जिस पर जीआरपी ने महिला यात्री की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई श़ुरू कर दी है।