{"_id":"5a6f64a04f1c1b8c268b72ea","slug":"21517249696-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच-सरपंचो का सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंच-सरपंचो का सम्मेलन
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों के लिए बुलाया पंच-सरपंचों का सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
क्षेत्र के गांव खोल स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में खंड के सभी गांवों के पंच-सरपंचों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल के निजी सचिव धर्मबीर यादव ने शिरकत की। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. अरविंद यादव व कष्ट निवारण समिति सदस्य तजेंद्र यादव भी मौजूद रहे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं एवं उनका निवारण करना था। धर्मबीर यादव ने कहा कि सरकार गांवों में विकास कार्य करवाने के लिए कृत संकल्प हैं। उन्होंने सरपंचों से आह्वान किया कि जो भी विकास कार्यों की राशि की घोषणा की गई हैं, उनका इस्टीमेट संबंधित पंचायत तैयार करवा कर जल्द से जल्द भिजवाना सुनिश्वित करे। इस मौके पर मनेठी के सरपंच श्योताज यादव ने जनस्वास्थ्य विभाग के उप मंडल स्तरीय कार्यालय को कुंड में खोले जाने की मांग की, जिसका सरपंचों ने समर्थन किया। विभाग कार्यालय बावल में होने के कारण उन्हें काफी दूर जाना पड़ता हैं। इस मौके पर उन्होंने 4 फरवरी को भिवानी में आयोजित प्रदेश स्तरीय रविदास जयंती समारोह में भी पहुंचने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर पंचायत अधिकारी नरेश यादव, पंचायत सचिव नरेश भारद्वाज, प्रदीप यादव, प्रवीण कुमार, जसबीर, रामफल व खंड के सभी गांवों के पंच-सरपंच भी मौजूद रहे।