फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ट्रांसपोर्ट की समस्या, डिपो होल्डर नहीं उठाएंगे दिसंबर का राशन

ट्रांसपोर्ट की समस्या, डिपो होल्डर नहीं उठाएंगे दिसंबर का राशन

Wed, 15 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट की समस्या, डिपो होल्डर नहीं उठाएंगे दिसंबर का राशन
ट्रांसपोर्ट की समस्या, डिपो होल्डर नहीं उठाएंगे दिसंबर का राशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला रेवाड़ी डिपो होल्डर एसोसिएशन ने विभिन्न समस्याओं के समाधान तथा ट्रांसपोर्ट से राशन भिजवाकर नियमित रूप से राशन वितरण कराने के लिए सीएम विंडो पर शिकायत दी है। इस संबंध में जिला उपायुक्त को भी ज्ञापन दिया है। एसोसिएशन के महासचिव नागरमल लखेरा ने बताया कि निजी वाहनों की ओर से मनमानी से किराया वसूलने के चलते डिपो धारकों को नवंबर में गंभीर परेशानी से जूझना पड़ा। निजी वाहन 40 रुपये प्रति क्विंटल ले रहे हैं। वहीं छह रुपये प्रति क्विंटल लेबर ले रही है। जबकि कंफैड की ओर से 27 रुपये प्रति क्विंटल का आश्वासन दिया जा रहा है। सरकार की ओर से जब जब से ऑनलाइन राशन वितरण कराने का कार्य शुरू किया गया है तब से राशन कार्ड और आधार कार्ड की फिडिंग सही तरीके से नहीं हो रही। यह गंभीर समस्या बनी हुई है।
---
डिपो धारकों से लिया अनलोडिंग चार्ज
उन्होंने बताया कि माह अक्तूबर-नवंबर से डिपो पर राशन भेजने का काम ट्रांसपोर्टर्स ने बंद कर दिया, जिस कारण अक्तूबर के अंत में विभाग के अनुरोध पर ट्रांसपोर्ट से डिपो पर राशन भेजना शुरू किया। लेकिन समय के अभाव में करीब 80 प्रतिशत डिपो धारक अपने वाहनों से राशन लाए। जिन डिपो पर ट्रांसपोर्टर्स की ओर से राशन भेजा गया। उनसे भी काफी डिपो धारकों से व अन्य डिपो धारकों से अनलोडिंग चार्ज लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीओएस मशीन में गलत व मनमाने तरीके से अधिक स्टॉक डाला जा रहा है। जबकि उतना राशन डिपो धारकों को नहीं मिलता, जिस कारण पीओएस मशीन में राशन बकाया रह जाता है। ऐसे ही चलता रहा तो एक दिन डिपो धारकों को राशन नहीं मिलेगा। वहीं मशीन में पूरा राशन स्टॉक में खड़ा रहेगा। इसीलिए अवैध स्टाक को निल किया जाए।
विज्ञापन

---
नेटवर्क भी बड़ी समस्या
जब पीओएस से राशन वितरण किया जाता है तो नेटवर्क की बड़ी समस्या रहती है। राशन वितरण करते समय नेटवर्क चला जाता है। मशीन कार्य करना बंद कर देती है। मजदूरी करने वाले एवं वृद्ध कार्ड धारकों के फिंगर प्रिंट मशीन से मैच नहीं होने से वह राशन से वंचित रह जाते हैं। बताया जाता है कि नॉमिनी बनाने का प्रावधान भी बंद कर दिया गया है। ऐेसे में उचित निर्देश जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
राशि डालने में हो रही लापरवाही
डिपो धारकों ने बताया कि डिपो धारकों के कमीशन के करीब 29 माह की बकाया राशि सरकार की ओर से भेजी जा चुकी है। लेकिन कन्फैड की ओर से वह राशि डिपो धारकों के खाते में भेजने में काफी लापरवाही की जा रही है। वहीं उन्होंने डिपो धारकों को प्रतिमाह रोल जारी करने की मांग भी की। इस दौरान रामौतार, शीशराम, राजकुमार, अभय सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed