फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   21 Munna Bhai caught in 12th open exam

Jind News: 12वीं की ओपन परीक्षा में पकड़े 21 मुन्ना भाई

Wed, 18 Oct 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 18 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
21 Munna Bhai caught in 12th open exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना (जींद)। जुलाना के दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नेशनल इंस्टीट्यूट ओपन स्कूल की 12वीं की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 21 बच्चों को एडीजीपी की टीम ने पकड़ा है। जुलाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
जुलाना के दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ओपन स्कूल की 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। यहां पर सेटिंग करके परीक्षा देने वाले बच्चों की जगह दूसरे बच्चों को बैठाया गया था। मामले की सूचना मिलते ही डयूटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र लाठर की उपस्थिति में एडीजीपी की टीम और जींद पुलिस ने छापा मारा और दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 21 बच्चों को पकड़ा। इन सभी को एडीजीपी की टीम ने जुलाना पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
एडीजीपी की टीम और जींद पुलिस के छापे में स्कूल में दूसरे की जगह परीक्षा देते 21 बच्चों को पकड़ा गया है। टीम ने मुख्य सरगना करेला गांव निवासी मोनू को भी काबू किया है। आरोपी परीक्षार्थियों से रुपये लेकर परीक्षा दिलाने का काम करता था। आरोपी ने छात्रों की जगह दूसरे बच्चों की सेटिंग करवाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-नरेंद्र लाठर, ट्यूटी मजिस्ट्रेट, जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सूचना मिली थी कि जुलाना के स्कूल में नेशनल ओपन स्कूल की परीक्षा में दूसरे की जगह बच्चों को बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही है। इसके बाद छापा मारकर 21 बच्चों को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। मामले की जांच की जा रही है।-समरजीत सिंह, थाना प्रभारी
फोटो कैप्शन
17जेएनडी41 : मामले की जानकारी देते ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed