फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   खंड शिक्षा अध

खंड शिक्षा अध

Sat, 28 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षा अध
खंड शिक्षा अधिकारी पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश यादव पर शहर के दिल्ली रोड स्थित ऋषि स्कूल की प्राचार्या ने मोबाइल पर अभद्रता का आरोप लगाया है। प्राचार्या ने कहा कि जिस समय उनका मोबाइल पर फोन आया उस समय उसका स्पीकर ऑन था। उन्होंने बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनको अपमानित किया। घटना के बाद प्राइवेट स्कूल संचालक उपायुक्त पंकज से मिले तथा खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्राचार्या सावित्री यादव के साथ उपायुक्त से मिले स्कूल संचालकों ने शिकायत देकर बताया कि 27 अप्रैल को दाखिले को लेकर एक अभिभावक ने प्राचार्य की बीइइओ मुकेश कुमार से मोबाइल पर बात कराई। इसके बाद उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि उस समय मोबाइल का स्पीकर ऑन था और उस समय स्कूल के दो स्टॉफ के सदस्य मेरे ऑफिस में ही मौजूद थे। इससे मुझे काफी मानसिक पीड़ा हुई। घटना के बाद उपायुक्त ने इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

-----------------
प्राचार्या के सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। नियम 134ए के तहत प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को परेशान किया जा रहा था, जिसके बाद काफी संख्या में अभिभावक मेरे पास पहुंचे थे। इसके बाद मैने उनसे फोन पर बातचीत करके उनसे प्रवेश देने को कहा है, अभद्रता जैसा कोई बात नहीं की। बातचीत की पूरी रिकार्डिंग मेरे पास है तथा मैं हर जांच को तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुकेश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed