{"_id":"5a9301c24f1c1bb5568b5e73","slug":"201519583682-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बंद करने की बजाय समय निर्धारित किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बंद करने की बजाय समय निर्धारित किया जाए
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे बंद करने की बजाय समय निर्धारित किया जाए
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
गांव मनेठी में पंचायत द्वारा डीजे नहीं बजाने का प्रस्ताव पास करने के खिलाफ रविवार को गांव में युवाओं और महिलाओं की बैठक हुई। इसमें पंचायत से प्रस्ताव वापस लेने की मांग की गई। बैठक में युवाओं और महिलाओं का कहना था कि यदि पंचायत को इस तरह का कोई फैसला लेना था तो महिलाओं और युवाओं को भी बुलाना था। इन लोगों का कहना था कि गांव में डीजे नहीं बजाने के फैसले के बजाय निर्धारित समय में डीजे बजाने का प्रस्ताव पास किया जाना चाहिए। पंचायत ने पहले को प्रस्ताव पास किया था उसमें चर्चा के लिए महिलाओं और युवाओं को भी बुलाना था। युवाओं ने मांग की है कि मनेठी सरपंच और कुछ अन्य के डीजे न बजाने वाले निर्णय के निरस्त किया जाए। इससे गांव में आपसी भाईचारा बना रहे और तनाव की स्थिति पैदा न हो। युवाओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि डीजे का समय निर्धारित कर बजने दिया जाए। गांव से गरीब वर्ग के लोगों की खुशियों को ध्यान में रखकर महंगे बैंड बजाने जैसे मोटे खर्च को वहन न कर सकने वाली बातों का ध्यान रखा जाए। पंचायत में विजयपाल सिंह, राहुल यादव, संजय यादव, रामचंद्र, अनीता देवी, सुमित्रा देवी, रामकलां देवी, राजबाला, मुन्नी देवी, पंकज धीर, पंकज शर्मा, दीपक, नितिन, आशुतोष, अंकित यादव, फुलवती, मोनू, लीलू, निक्की, गजेन्द्र सिंह, आकाश सहित गांव का युवा वर्ग मौजूद रहा।