{"_id":"5a8c72004f1c1b805a8bae7d","slug":"201519153664-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनेठी में नहीं बजेगा डीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनेठी में नहीं बजेगा डीजे
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मनेठी गांव में नहीं बजेगा डीजे, प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध
खोल। खोल खंड के गांव मनेठी में डीजे पर पूर्णरूप प्रतिबंद लगाने के लिए मंगलवार को गांव में एक पंचायत हुई। जिसमें गांव के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आयोजित पंचायत में खुशी के मौके पर बजने वाले डीजे से होने वाले दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त की गई। पंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि डीजे बजने से ध्वनि प्रदूषण होता है, वहीं इसकी तेज आवाज से पशु बिदक जाते है। उन्होंने कहा कि जब से खुशी के मौके पर डीजे बजना शुरू हुआ है, तब से विवाह-शादी में मारपिटाई की घटना देखने को मिलती है। छोटी सी बात ही बड़ी घटना का रूप ले लेती है। पंचायत में सर्वसम्मति से उपस्थित सभी लोगों ने इस संबंध में डीजे को हमेशा के लिए बंद करने के लिए आम सहमति हुई। पंचायत में फैसला लिया गया है भविष्य में गांव मनेठी में डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंद रहेगा। एक मार्च के बाद अगर कोई डीजे बजाता है तो उस पर गांव प्रशासन कड़ी कार्यवाही करेगा। इस फैसले की एक कॉपी कुंड पुलिस चैकी, खोल थाना पुलिस, बीडीओ, डीडीपीओ को भेजी जाएगी। पंचायत में सरपंच श्योताज सिंह, पंच विनोद कुमार सितारा, राजेंद्र सिंह, अभय सिंह, सुरेंद्र कुमार, झब्बु सिंह, दलबीर पंच, रणधीर सिंह, अशोक कुमार, भीम सिंह, लालचंद व जगदीश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।