{"_id":"5a6a22874f1c1bb2208b55a7","slug":"201516905095-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्री कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैत्री कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैत्री कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले के गांव खोरी स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिवालिक सदन के तत्वावधान में मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच बालीवाल और खो-खो के मैत्री-मैच आयोजित किए। विद्यार्थियों ने अनेक फन-गेम्स का भरपूर लुत्फ उठाया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने काव्य-पाठ, भाषण, गायन, पेंटिंग, निबंध, सुलेख के माध्यम से अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया। इस मौके पर मेहमान विद्यालय से प्रभारी दीपशिखा, मुकेश, विक्रम सिंह और राजकुमार ने भाग लिया। मेजबान विद्यालय की तरफ से सुमेर सिंह, यशवंत राव, संदीप यादव, जसवंत सिंह, सतबीर सिंह, मनमोहन, कैलाश चंद्र, सरोज यादव और डॉ. अनीता ने विभिन्न प्रभार संभाले। इसमें खोरी के एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य जवाहरलाल दुहन ने मुख्य वक्ता के तौर पर भाग लिया। प्राचार्य टेकचंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एसडी स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद की गतिविधियों में मेजबान विद्यालय के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मौलिक मुख्य अध्यापक उपेंद्र चौहान ने स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाई। इस मौके पर मुख्य वक्ता ने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा होती है। विद्यालय और समाज को इसे प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस सरकारी स्कूल से भावनात्मक लगाव रखते हैं। विद्यालय के बालकोष में ग्यारह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। प्रतिवर्ष विद्यालय के दसवीं और 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को दो पुरस्कार देने की घोषणा की। प्राचार्य टेकचंद ने मेहमान विद्यार्थियों और शिक्षकों के उज्ज्वल की कामना की। स्टाफ सचिव सतीश यादव ने अभिनंदन और वरिष्ठ प्राध्यापक मुकेश सैनी ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।