फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नही रहती:- धनखड

नही रहती:- धनखड

Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
नही रहती:- धनखड
गांव नांगल तेजू में मनाया महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा के कृषि एवं पंचायत मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि महाराज सूरजमल ने कभी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके। इस रेतीली जमीन में चाहे अनाज की पैदावार कम होती रही हो, लेकिन इस भूमि पर वीरों की पैदावार हमेशा बढ़ोतरी से हुई है। अपने पराक्रम और शौर्य के बल पर इन वीर योद्धाओं ने पूरे भारत वर्ष का नाम रोशन किया है।

धनखड़ सोमवार को गांव नांगल तेजू में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जो कौम इतिहास भूल जाती है वह कभी जिंदा नहीं रहती। कृषिमंत्री ने कहा की महाराजा सूरजमल का जन्म 13 फरवरी 1707 में हुआ था। मुगलों के आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देने में उत्तर भारत में जिन राजाओं का विशेष स्थान रहा है, उनमें राजा सूरजमल का नाम गौरव के साथ लिया जाता है। महाराजा सूरजमल ने दिल्ली और फिरोजशाह कोटला तक अपना अधिकार क्षेत्र बढ़ा लिया था। इस बात से नाराज होकर दिल्ली के नवाब गाजीउद्दीन ने सूरजमल के खिलाफ मराठा सरदारों को भड़का दिया। मराठों ने भरतपुर पर चढ़ाई कर दी। सूरजमल ने अभेद लोहागढ़ किले का निर्माण करवाया था, जिसे अंग्रेज 13 बार आक्रमण करके भी भेद नहीं पाए। धनखड़ ने बताया कि येरूशलम में एक ऐसा संग्रहालय हैं जो भूमि के नीचे एक किलोमीटर में बना है। उस संग्रहालय से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। संग्रहालय के पास 23 हजार पेड़ लगे हुए हैं। जिन पर आदमियों के नाम हैं, जिन्होंने यहूदियों की जान बचाई थी। वहां के लोग इन पेड़ों की देखभाल बहुत अच्छी तरह से करते हैं। हमें अपने इतिहास को ताकतवर बनाना चाहिए। इस दौरान धनखड़ ने जयपुर में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, भाजपा जिला महामंत्री प्रीतम चौहान, मंडल अध्यक्ष ईश्वर तनेजा, टीकला के सरपंच ओमवीर, धर्मवीर शेखपुरा, सोमवीर, रविंद्र, तेज सिंह, लक्ष्मण, सोहन लाल, संदीप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed