{"_id":"5a09eab44f1c1b71548bcb9a","slug":"201510599348-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक-युवतियां अपने वोट अवश्य बनवाएं-उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक-युवतियां अपने वोट अवश्य बनवाएं-उपायुक्त
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
युवक-युवतियां अपने वोट अवश्य बनवाएं :उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त पंकज ने कहा कि 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी लड़के- लड़कियां अपने वोट बनवाने के लिए 30 नवंबर तक अपने बूथ के बीएलओ के पास पहुंचकर फार्म भरें। उन्होंने कहा कि जिला के सभी बीएलओ नए वोट बनाने, मृतकों व स्थान छोड़कर जा चुके लोगों के वोट कटवाने तथा विवरण की गलतियों को ठीक करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2018 को आधार मान कर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जिलाभर में चलाया जा रहा है। इसके तहत विशेष अभियान 19 नवंबर, रविवार को चलाया जाएगा। सभी बीएलओ सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अपने-अपने बूथ पर मौजूद रहकर लोगों से फार्म भरवाएंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र व्यक्ति को अपना वोट बनवाना चाहिए।