फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   200 players participated in Asmita Yogasana City League

Rewari News: अस्मिता योगासन सिटी लीग में 200 खिलाड़ी हुए शामिल

Fri, 29 Aug 2025 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
200 players participated in Asmita Yogasana City League
अस्मिता योगासन सिटी लीग में प्रदर्शन करते खिलाड़ी। स्रोत : एसोसिएशन - फोटो : shrinagar news
रेवाड़ी। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में अस्मिता योगासन सिटी लीग का आयोजन एक पैलेस में किया गया। इस प्रतियोगिता में रेवाड़ी सहित आसपास के जिलों से लगभग 200 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी ममता यादव, राज्य सचिव डॉ. युद्धवीर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
अस्मिता योगासन सिटी लीग में 10 से 55 वर्ष तक की महिला खिलाड़ियों ने दो अलग-अलग आयु वर्ग में प्रतिस्पर्धा की। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और अनुशासन का परिचय दिया। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की मौजूदगी ने प्रतियोगिता को खास बना दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी ममता यादव ने कहा कि अब सरकार ने योगासन खेल के खिलाड़ियों के लिए भी ग्रेडेशन शुरू कर दिया है जिससे उन्हें खेलों में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुमन यादव ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की जीवनशैली में योग ही स्वास्थ्य का आधार है और इसे अपनाकर जीवन में संतुलन व सफलता पाई जा सकती है।


खिलाड़ियों को मिला सम्मान

समापन समारोह में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बसंत सोनी, लीगल एडवाइजर सुनीला वर्मा ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। राज्य सचिव डॉ. युद्धवीर और जिला सचिव नितिन कुमार ने बताया कि अस्मिता लीग का आयोजन पूरे देश में 50 स्थानों पर किया जा रहा है। हरियाणा में यह प्रतियोगिता रेवाड़ी और जींद में आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लड़कियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने का मंच मिलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि लड़कियों की राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन भी आगामी 2 व 3 सितंबर को श्रीकृष्ण भवन में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में लगभग 425 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed