फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   200 bed civil hospital will be built in Gokalgarh

Rewari News: गोकलगढ़ में बनेगा 200 बेड का नागरिक अस्पताल

Sat, 14 Sep 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Sep 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
200 bed civil hospital will be built in Gokalgarh
फोटो: 1रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल रेवाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल के नए भवन के लिए शहर से चार किलोमीटर दूर गांव गोकलगढ़ में 5 एकड़ जमीन तलाशी गई है। सर्वे के बाद इस भूखंड को अस्पताल के लिए बेहतर बताया गया है। इसकी फाइल स्वास्थ्य निदेशालय भेजी गई है लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद 200 बेड के अस्पताल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
कहने के लिए तो नागरिक अस्पताल 200 बिस्तरों का है लेकिन यह अस्पताल 100 बिस्तरों का भी नहीं है। 200 बिस्तरों के अस्पताल के लिए लंबे समय से जगह की तलाश की जा रही थी। अब गोकुलगढ़ में पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। वर्तमान में नागरिक अस्पताल पुराने और नए भवन में चल रहा है। गायनी वार्ड में मदर केयर यूनिट भी है। जगह के अभाव में बेड भी पर्याप्त नहीं हैं जिससे गायनी वार्ड में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में ब्लड बैंक है जिसमें जगह की कमी है। वहीं नई नई बिल्डिंग में चल रही लैब में अपेक्षित जगह न होने से कर्मचारियों को परेशानी होती है। नागरिक अस्पताल में चिकित्सक पर्याप्त हैं। यहां मेडिसिन से लेकर सर्जन और अन्य चिकित्सक हैं। पिछले दिनों एक्सरे मशीन संचालित करने के लिए रेडियोग्राफर की भी तैनाती की गई।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल शहर के बीच होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे जाम में फंसने के कारण मरीज समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। समस्याओं को देखते हुए नागरिक अस्पताल को शहर से बाहर ले जाने की मांग उठी थी। इसके बाद लंबे समय तक अस्पताल के लिए जगह की तलाश होती रही लेकिन कहीं अपेक्षित जगह नहीं मिली थी। अब गोकुलगढ़ गांव में पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। मंजूरी मिलने के बाद यहां अस्पताल का निर्माण हुआ तो काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गोकलगढ़ में 5 एकड़ जमीन का सर्वे किया गया है। इसकी फाइल तैयार कर निदेशालय को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। उसमें जमीन से संबंधित सभी जानकारी है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण को लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।- डॉ. दीपक वर्मा-डिप्टी सिविल सर्जन, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed