{"_id":"6a02189690d43123880bebe3","slug":"200-applications-have-been-received-so-far-in-two-government-polytechnic-institutes-rewari-news-c-198-1-fth1001-238248-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में अब तक आए 200 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में अब तक आए 200 आवेदन
Mon, 11 May 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 11 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
लिसाना स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में नए सत्र के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करते विद्यार्थी
रेवाड़ी। जिले के राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया जारी है लेकिन आवेदनों की रफ्तार काफी धीमी है। 20 दिनों से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद भी गांव लिसाना और धामलावास स्थित दोनों राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में अब तक 200 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं।
सीबीएसई के विद्यार्थियों की पॉलीटेक्निक संस्थानों में रुचि नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में हरियाणा बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने का इंतजार किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से अभी तक 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है।
हरियाणा बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद आवेदन संख्या में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं का परिणाम पहले ही घोषित कर चुका है।
विज्ञापन
नए सत्र में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है।
दाखिला प्रक्रिया 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी। जिले के गांव लिसाना और धामलावास में संचालित दोनों राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में विभिन्न ब्रांचों की कुल 780 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। अधिकारियों को उम्मीद है कि बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद आवेदन प्रक्रिया में तेजी देखने को मिलेगी।
धामलावास में आठ पाठ्यक्रम संचालित
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धामलावास में विद्यार्थियों के लिए कुल आठ डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग तथा प्लास्टिक इंजीनियरिंग शामिल हैं।
-- -- -- -- -- -
लिसाना संस्थान में छह डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में छह प्रमुख पाठ्यक्रम संचालित हैं। यहां मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं। दोनों राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक लैब, वर्कशॉप और अनुभवी स्टाफ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
-- -- --
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी प्रमाणपत्र
राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में ऑनलाइन आवेदन के लिए हरियाणा के विद्यार्थियों को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) देना अनिवार्य है। परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापित होना भी जरूरी रहेगा। आरक्षण का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों को संबंधित श्रेणी प्रमाणपत्र जमा करना होगा। इसके अलावा आय प्रमाणपत्र और 10वीं कक्षा की मार्कशीट भी आवेदन के दौरान अपलोड करनी होगी। अधिकारियों ने आवेदन से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी है।
-- -- --
वर्जन:
अभी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम नहीं आया है। परिणाम आने के बाद आवेदनों की गति बढ़ेगी। हमारे यहां अधिकांश हरियाणा बोर्ड से पासआउट विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। गत वर्ष के पासआउट और सीबीएसई से इस बार उत्तीर्ण हुए 10वीं कक्षा के विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं।-धर्मपाल यादव, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान