{"_id":"66aac3a57d701b43f60cafd4","slug":"20-thousand-rupees-and-jewelery-stolen-from-house-in-broad-daylight-rewari-news-c-198-1-rew1001-207566-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दिनदहाड़े घर से 20 हजार रुपये और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दिनदहाड़े घर से 20 हजार रुपये और जेवर चोरी
Thu, 01 Aug 2024 04:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बा में दिनदहाड़े एक घर में चोरी हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सेक्टर-6 पार्ट-1 निवासी विनीत कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई कर मांग की है।
विनीत ने बताया कि वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करता है। जहां वह परिवार के साथ रहता है। जबकि उनका स्थायी निवास सेक्टर-6 धारुहेड़ा में है। 26 जुलाई की शाम को जब वह गुरुग्राम से घर सेक्टर-6 आया, तो देखा कि खिड़की के बाहर लगी लोहे की जाली को तोड़कर अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। विनीत के बड़े भाई विवेक की अलमारी से लगभग 20 हजार रुपये नकद और 3 तोले की सोने की चेन व 1 तोले की सोने की बालियां गायब थीं। सीसीटीवी देखने के बाद पता लगा कि सुबह करीब 11 बजे के आसपास दो अज्ञात युवक खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।