फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर ताला लटका देख लोगों ने किया हंगामा

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर ताला लटका देख लोगों ने किया हंगामा

Sat, 07 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर ताला लटका देख लोगों ने किया हंगामा
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर ताला लटका देख लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा नगर पालिका की बैठक में बदहाल सीवरेज व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने खूब हंगामा किया था लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर इसका कोई असर नजर नहीं आ रहा है। आलम यह है कि सरकार ने भले ही कार्यालयों के खुलने का समय नौ बजे तय किया हुआ हो लेकिन धारूहेड़ा में जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी अपनी मर्जी से ऑफिस खोलते हैं। शुक्रवार को भी विभाग का आफिस दस बजे खुला। इससे पहले वार्ड संख्या पांच के लोगों ने विभाग के कार्यालय पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। वार्ड संख्या पांच के लोग सीवर की शिकायत लेकर करीब 9:30 बजे कार्यालय पहुंचे तो उस समय तक विभाग के कार्यालय पर ताला लटका हुआ था। किसी भी कर्मचारी और अधिकारी के नहीं होने पर लोगों ने नाराजगी प्रकट की। लोगों का कहना था कि विभाग की कार्यशैली और काम की गुणवत्ता दोनों की जांच होनी चाहिए। हंगामे की जानकारी मिलने के बाद विभाग का एक कर्मचारी 9:45 बजे पहुंचा और उसने दस बजे ऑफिस खोला।

नहीं हो रहा सीवर समस्या का समाधान
दरअसल धारूहेड़ा में दस माह पहले ही सीवरेज लाइन डाली गई है। गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण पूरे कस्बे में सीवर जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। शायद ही कस्बे का ऐसा कोई मोहल्ला या वार्ड होगा जहां पर सीवर जाम की समस्या नहीं है। अब बारिश के दिनों में यह और भी गंभीर हो गई है। इसी के चलते वार्ड संख्या पांच के लोग भी कई दिनों से विभाग के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनने वाला ही नहीं है। शिकायतें लेने के बाद भी उन पर कई दिनों तक कार्रवाई नहीं हो पाती है। इस वजह से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को भी वार्ड पांच के लोग समस्या लेकर पहुंचे थे लेकिन जब काफी समय तक इंतजार के बाद कोई नहीं पहुंचा तो उन्होंने मामले की जानकारी अधिकारियों के साथ मीडिया को दी। लोगों ने इस बात को लेकर रोष जताना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद सुबह 9:45 बजे एक कर्मचारी आया उसने दस बजे अपना कार्य प्रारंभ किया। इसके बाद एक अधिकारी 10:30 बजे पहुंचे तब जाकर लोगों ने शिकायत दी। परेशान नागरिकों ने बताया कि चार दिन से वे विभाग के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

--------------------
हमारे वार्ड में पिछले एक सप्ताह से सीवर जाम की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। एक सप्ताह से चक्कर लगाने के बावजूद भी समाधान नहीं हुआ है। कार्यालय भी तय समय की बजाय देरी से खुलता है। शुक्रवार को भी हम साढ़े नौ बजे पहुंच गए लेकिन उस समय तक भी कार्यालय पर ताला लटका हुआ था। - वेदप्रकाश सिंहल।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
सरकार चाहे कुछ भी कहे लेकिन सरकारी कार्यालयों के हालातों में कोई सुधार नहीं हुआ है। हम इससे पहले भी शिकायत दर्ज कराने आ चुके हैं लेकिन कभी अधिकारी नहीं मिलते तो कभी कोई कर्मचारी नहीं मिलता है। धारूहेड़ा में सीवर जाम की समस्या इतनी गंभीर है पूरे कस्बे के लोग परेशान हैं। तय समय पर ऑफिस ही नहीं खुल रहे हैं जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। शुक्रवार को भी आए तब भी यही हाल मिला। विभाग के आला अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए। - ईश्वर सिंह।
---------------------
हमारे वार्ड में सीवर जाम की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। अधिकारियों द्वारा आज तक समाधान नहीं किया गया है। पिछले कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं। ऑफिस आज ही देरी से नहीं खुुला है अपितु हर बार यही हाल मिलता है। - चंदूलाल शर्मा।
------------------
आम लोगों की समस्या से जुड़े विभाग होने के बाद भी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपनी मनमर्जी के मुताबिक ऑफिस खोला जाता है। यह तो हम यहां आकर रोष नहीं जताते तो कोई भी कर्मचारी नहीं आता। जिला प्रशासन के अधिकारियों को तमाम कार्यालयों का औचक निरीक्षण करना चाहिए ताकि वास्तविक स्थिति पता चल सके। दूषित पानी घरों में घुस रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। - राहुल जोशी।
--------------------
ऐसा नहीं है। कार्यालय हमेशा समय पर ही खोला जाता है। लोगों की समस्या दर्ज करने के लिए बाकायदा दो कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई है। कई बार फील्ड के काम की वजह से समय पर पहुंचा जाता है। दोनों कर्मचारियों में से एक अवकाश पर है। एक कार्यालय के इंटरनेट खराबी के कारण बीएसएनएल दफ्तर गया था। इस वजह से आज अवश्य देरी से कार्यालय खुल पाया है। भविष्य में समय पर कार्यालय खुले यह सुनिश्चित किया जाएगा। - दीपक यादव, कनिष्ठ अभियंता

-----------------
मैं आवश्यक मीटिंग की वजह से चंडीगढ़ में हूं। धारूहेड़ा की समस्या मेरे संज्ञान में नहीं है। ऐसा है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। - देवीलाल अधीक्षक अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed