फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   19 centers set up at 13 places for HTET

एचटेट के लिए 13 स्थानों पर बनाए गए 19 केंद्र

Thu, 16 Dec 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
19 centers set up at 13 places for HTET
रेवाड़ी। सीईओ जिला परिषद जयदीप कुमार ने बुधवार को जिला सचिवालय में एचटेट के लिए अधिकारियों की बैठक ली। इस उन्होंने कहा कि जिले में आगामी 18 व 19 दिसंबर को होने वाली एचटेट के सफल संचालन के लिए सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत कोविड नियमों का पालन करते हुए जिले में एचटेट के लेवल एक, दो व तीन की परीक्षा के लिए सभी 19 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, वीडियोग्राफी व जैमर अच्छी तरह इंस्टाल करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी पवित्रता को बनाए रखने के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए अपने अनुभव का भी इस्तेमाल करें। केंद्र के भीतर परीक्षा से जुड़े स्टाफ को मोबाइल के इस्तेमाल की मनाही रहेगी। परीक्षा केंद्र तक परीक्षा सामग्री पहुंचने व वापसी के साथ-साथ केंद्र के भीतर भी वितरण के कार्य की वीडियोग्राफी होनी चाहिए। इस अवसर पर एएसपी पूनम दलाल दहिया, सीटीएम रोहित कुमार, एसडीएम होशियार सिंह, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से अधीक्षक सोमदत्त सहित सभी परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक व उड़न दस्ता के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-------------------
दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर व्हील चेयर का होना अनिवार्य
बैठक में सीईओ ने कहा कि सभी केंद्र अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर व्हील चेयर का होना अनिवार्य है। वहीं दिव्यांगजनों के लिए भूतल पर ही परीक्षा देने की सुविधा दी जाए। परीक्षा में राइटर (लेखक) की अनुमति केंद्र पर नहीं बल्कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से मिलेगी। इसके लिए परीक्षा से तीन दिन पहले सीएमओ से जारी सर्टिफिकेट व शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रति लेकर बोर्ड में जाना होगा। उन्होंने महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की गाइडलाइंस की जानकारी देते हुए बताया कि सभी केंद्रों पर मास्क उपलब्ध होने चाहिए। वहीं परीक्षा समाप्त होने के नियत समय से पहले किसी परीक्षार्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर ऐसा स्टाफ नहीं होना चाहिए जिसके ब्लड रिलेशन में कोई परीक्षार्थी अपीयर होता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पहले मिलेगा प्रवेश
जिले में 18 व 19 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन लेवल 3-पीजीटी की सायंकालीन सत्र में तीन बजे से 5.30 बजे तक परीक्षा होगी। वहीं, दूसरे दिन लेवल एक-पीआरटी व लेवल दो-टीजीटी की 10 से 12.30 बजे तक तथा दूसरे सत्र में 3 से 5.30 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा आरंभ होने के एक घंटा पहले तक ही केंद्र में प्रवेश करना होगा। किसी परीक्षार्थी को मोबाइल, स्मार्ट वाच या अन्य डिजिटल उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed