फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जवाब एम्स को लेकर गंभीरता से विचार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जवाब एम्स को लेकर गंभीरता से विचार

Thu, 17 Jan 2019 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जवाब एम्स को लेकर गंभीरता से विचार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, हरियाणा में एम्स को लेकर गंभीर, मनेठी का जिक्र नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले के गांव मनेठी में एम्स की मांग को लेकर चले रहे धरने के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का पत्र आया है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय रसायन उर्वरक राज्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि केंद्र की ओर से हरियाणा में एम्स की स्थापना को लेकर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। बुधवार को राज्यमंत्री ने यह पत्र मीडिया को भेजकर बताया कि वह मनेठी में एम्स को लेकर गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं और इस बारे में वे प्रधानमंत्री से भी मिल चुके हैं। हालांकि यह जिक्र नहीं है एम्स मनेठी में बनेगा या कहीं ओर। बुधवार को राज्यमंत्री द्वारा जारी किए गए पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उनके द्वारा तीन बार भेजे गए पत्र का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार हरियाणा में एम्स की स्थापना को लेकर गंभीरता से विचार कर कर रही है और हरियाणा में एम्स स्थापित किया जाएगा। हालांकि इसमें मनेठी को लेकर कोई जिक्र नहीं है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में बावल में आयोजित मुख्यमंत्री मनोहरलाल की विकास रैली में विस क्षेत्र में आने वाले मनेठी गांव में एम्स खोले जाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर जब तीन साल बाद भी कोई अमल नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने पंचायतों का दौर शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने एम्स को लेकर बातचीत करने की ही बात कही थी। वहीं राव इंद्रजीत सिंह अभी भी अपनी बात पर कायम हैं और कह रहे हैं कि मनेठी में एम्स को लेकर उनकी सोच थी और इसको पूरा कराने के लिए उनकी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed