{"_id":"5af348e74f1c1b9f098b9179","slug":"181525893351-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के मौसम
Updated Thu, 10 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में पानी की समस्या नहीं आने दी जाएगी : डॉ. बनवारी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जनस्वास्थय एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि बढ़ती गर्मी के मौसम में प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या नहीं आने दी जाएगी। यदि किसी कारणवश कुछ स्थानों पर पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही हैं तो वहां पर टैंकरों के माध्यम से पूर्ति की जाएगी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 342 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। डॉक्टर बनवारी ने बुधवार को जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर गर्मी एवं बाढ़ संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभाग ने वर्ष 2018-19 के लिए पहले ही ग्रीष्मकालीन तैयारी के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। वर्ष 2018-19 के दौरान अब तक 933 टैंकरों की आपूर्ति पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कमी के संबंध में उसे तत्काल संशोधित किया जाना चाहिए।