फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1730 applications received so far for Super-100 exam, opportunity till February 9

Rewari News: सुपर-100 परीक्षा के लिए अबतक आए 1730 आवेदन, 9 फरवरी तक मौका

Thu, 01 Jan 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
1730 applications received so far for Super-100 exam, opportunity till February 9
फोटो : जिला शिक्षा कार्यालय। संवाद
रेवाड़ी। जिले में सुपर-100 परीक्षा के लिए अब तक 1730 आवेदन आ चुके हैं। परीक्षा के लिए 9 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय के शेड्यूल के अनुसार सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 11 फरवरी को होगी। इसके बाद 15 मार्च को लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं लेवल-2 की परीक्षा 2 अप्रैल को होगी। इसका परिणाम 30 अप्रैल को जारी होगा।
विज्ञापन

5 मई 2026 से बैच शुरू होने की संभावना है। राजकीय विद्यालयों में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले होनहार विद्यार्थी जो इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन उनके परिवार के पास इतना सामर्थ्य नहीं है कि वह महंगी पढ़ाई करवा सकें। ऐसे विद्यार्थियों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार की यह सुपर-100 योजना शुरू की है। इसमें दाखिल होने के पश्चात विद्यार्थी के रहने, खाने व पढ़ाई का पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
खंड स्तर पर आवेदन की स्थिति
खंड - आवेदन हुए
बावल- -572
जाटूसाना- -359
खोल- -224
नाहड़- -225
रेवाड़ी- -350
कुल- -1730
-
सुपर-100 का शेड्यूल
आवेदन 13 नवंबर 2025 से 9 फरवरी 2026
प्रथम चरण की परीक्षा--11 फरवरी 2026
परीक्षा का परिणाम-- 15 मार्च 2026
द्वितीय चरण की परीक्षा--2 अप्रैल 2026
परीक्षा का परिणाम--30 अप्रैल 2026
नया बैच प्रारंभ--5 मई 2026
-
वर्जन
सुपर-100 परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी 9 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल जिले में अब तक 1730 आवेदन आ चुके हैं। सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed