{"_id":"5b64b0914f1c1b8d3e8b4fad","slug":"171533325457-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी...02","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी...02
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों को दी यातायात के नियमों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय मीरपुर में शुक्रवार को यातायात जागरूकता सप्ताह के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता कैलाश चंद और जयप्रकाश मुख्य अतिथि थे। इसकी अध्यक्षता मुख्य अध्यापक सुरेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक कर कैलाश चंद ने कहा कि हमें हमेशा ट्रैफिक के नियमों के अनुसार ही चलना चाहिए। गांव-देहात के लोग ही नहीं शहरी क्षेत्र में लोग ट्रैफिक के नियमों का पालना नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी नहीं होती है। इस वजह से बड़े हादसे होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में डेढ़ लाख लोग मारे जाते हैं। ज्यादातर हादसे नियमों की अवहेलना और जल्दबाजी की वजह से होते हैं। मुख्य अध्यापक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हम शिक्षित समाज का हिस्सा होकर भी शराब पीकर शराब वाहन चलाते हैं। इससे स्वयं के जीवन को तो मुसीबत में डालते ही हैं, दूसरे के जीवन से भी खिलवाड़ करते हैं। बच्चों से यातायात के नियमों की प्रश्नावली भी पूछी गई। इस मौके पर अध्यापक नरेश कुमार, अनीता देवी, कमलेश, सुरेश कुमार, मीना देवी, हरेंद्र सिंह, सरिता देवी, आशा देवी, उर्मिला देवी, राजेश कुमार, मुकेश कुमार व अशोक कुमार मौजूद थे।