{"_id":"65f3628ce7ed1747f1031ab7","slug":"168-lakh-poor-families-will-get-ration-in-carrybags-rewari-news-c-198-1-rew1001-202059-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कैरीबैग में मिलेगा 1.68 लाख गरीब परिवारों को राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कैरीबैग में मिलेगा 1.68 लाख गरीब परिवारों को राशन
Fri, 15 Mar 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में खाद्य और आपूर्ति विभाग को 40 हजार से अधिक कैरी बैग मिल गए हैं। एक लाख 20 हजार बैग अभी और आएंगे। वहीं डिपोधारकों को आचार संहिता से पहले ही इन बैगो में राशन वितरित करना होगा। प्रत्येक व्यक्ति को 10-10 किलो राशन बैग में देना भी शुरू कर दिया गया है।
ये बैग डिपो होल्डर के पास केंद्र सरकार ने भेजे हैं। इन्हें आचार संहिता लगने से पहले वितरित करने का लक्ष्य दिया गया है। रेवाड़ी के डिपो में यह कैरी बैग खाद्य और आपूर्ति विभाग की ओर से पहुंचाए जा रहे हैं। अधिकतर डिपोधारकों ने बैग में राशन बांटना भी शुरू कर दिया है। इस बैग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो छपी है। इस पर मोदी की गारंटी का वादा भी लिखा है। बैग के माध्यम से प्रधानमंत्री ने लोगों को राशन उपलब्ध कराने की गारंटी देने की कोशिश की है। जिले में 1.68 लाख गरीब परिवार हैं। इनको प्रत्येक राशन कार्ड पर एक बैग दिया जाएगा।
-- -
कैरी बैग देने के बाद रखना होगा पूरा विवरण
अधिकारियों के मुताबिक 10 किलो का कैरी बैग देने के लिए एक रजिस्टर बनाना होगा। इसमें राशन कार्डधारक को बैग देने के बाद एंट्री करनी होगी। इसमें कार्डधारक का नाम, राशन कार्ड नंबर और धारक का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद राशन कार्ड धारक से हस्ताक्षर या अंगूठा लगवाया जाएगा। अंत में कैरी बैग का वितरण सही से हो रहा है या नहीं इसके लिए विभाग जांच भी करेगा।
विज्ञापन
वर्जन
कैरी बैग राशन डिपोधारकों को पहुंचाए जाए जा रहे हैं। गाइडलाइन के मुताबिक इन्हें आचार संहिता से पहले ही वितरित करना होगा।-जय यादव, एएफएसओ रेवाड़ी