{"_id":"5cd9af20bdec22070c0902ec","slug":"161557770016-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की सुरक्षा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर तिहरा सुरक्षा चक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की सुरक्षा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर तिहरा सुरक्षा चक्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी, बावल, कोसली विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को तीन स्तर की सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा अर्ध सैनिक बलों के हवाले की गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी स्ट्रांग रूम से कुछ दूरी पर तैनात रह सकेंगे।
लोकसभा चुनाव के बाद अब ईवीएम की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन ने रेवाड़ी व बावल विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाया है।कोसली विधानसभा क्षेत्र के लिए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्ट्रांग रूम बनाया है। स्ट्रांग रूम के बाहर हरियाणा पुलिस के जवानों को लगाया गया है। बाहर से आने वाले लोगों को हरियाणा पुलिस के जवान अंदर एंट्री करने से रोकेंगे। अगर कोई व्यक्ति गलती या चूक से आगे निकला तो पुलिस की दूसरी टीम उनको रोकेगी। गेट के पास अर्ध सैनिक बलों को लगाया गया है। सीमा सुरक्षा बल के जवान गेट पास दिन रात तैनात रहेंगे। हर 8 घंटे में इन जवानों की ड्यूटी बदली जाएगी। जिला प्रशासन ने स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी लगाए गए हैं। इन सीसीटीवी के जरिए जिला प्रशासन के अधिकारी स्ट्रांग रूम के बाहर होने वाली हर एक हरकत पर नजर रखेंगे।
बाहर रहेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि
स्ट्रांग रूम के बाहर कुछ दूरी पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जगह दी जाएगी। इन लोगों को बैठने के लिए जगह दी जाएगी। तय स्थान से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। जब भी आब्जरवर या अन्य अधिकारी आएंगे तो स्ट्रांग रूम के गेट तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
बरामदे को दीवारें चुनवाकर बंद किया
इन स्ट्रांग रूम को तैयार करने के लिए जिला प्रशासन ने बरामदे की दीवारों को भी बंद करा दिया है। ईंट के साथ कंकरीट मिलाकर बरामदे को पूरी तरह से बंद किया है। ईवीएम रखे गए कमरों तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं होगा। स्ट्रांग रूम के चारों ओर पुलिस कर्मी गश्त भी करते रहेंगे।