फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   779 बूथों की 505 लोकेशन पर मिलेगी मेडिकल सुविधा उपलब्ध

779 बूथों की 505 लोकेशन पर मिलेगी मेडिकल सुविधा उपलब्ध

Sat, 11 May 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
779 बूथों की 505 लोकेशन पर मिलेगी मेडिकल सुविधा उपलब्ध
रेवाड़ी। जिले में बनाए गए 779 बूथों की 505 लोकेशन पर भीषण गर्मी को देखते हुए मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इन बूथों पर सहायता के लिए रेडक्रॉस सोसायटी के वालियंटर भी उपस्थित होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में जिला में इस बार 5 मॉडल मतदान केंद्र व 20 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन मॉडल व पिंक बूथों पर महिला चिकित्सक की टीम भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

मॉडल मतदान केंद्रों में जाने पर आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी मतदान केंद्र में नहीं अपितु किसी जन्म दिवस अथवा शादी समारोह के स्थल पर पहुंच गए हैं। इन मतदान केंद्रों को इतने सुंदर ढंग से सजाया जाएगा। मॉडल मतदान केन्द्र में बूथ नंबर 175 रेवाड़ी, बूथ नंबर 53 व 54 ढालियावास जोकि बावल विधानसभा क्षेत्र के है तथा बूथ नंबर 15 व 16 कोसली विधानसभा क्षेत्र शामिल है। उन्होंने बताया कि 20 पिंक बूथ बनाए गए है जहां पर सभी महिला कर्मचारी तैनात होंगी। इन बूथों में जिले की बावल विधासभा क्षेत्र के पांच पिंक बूथ नामत: राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढालियावास में बाई विंग व दाई विंग, राजकीय उच्च विद्यालय बिठवाना में बाई विंग व दाई विंग, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कमालपुर व कोसली विधानसभा क्षेत्र में 5 पिंक बूथ नामत:हैप्पी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली में पूर्व विंग, दक्षिण पूर्व विंग, दक्षिण विंग व दक्षिण पश्चिम विंग तथा रेवाडी विधानसभा क्षेत्र में 10 पिंक बूथ नामत: अंत्योदय भवन सेक्टर-1 रेवाडी, जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी बायां विंग, मध्य विंग, दाई विंग, हिंदु वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माडॅल टाउन बाई विंग, मध्य विंग, दाई विंग, शिशु शाला स्कूल सेक्टर-3 रेवाडी बाई विंग, माध्यम विंग, दाई विंग शामिल है। 12 मई को छुट्टी होने के बावजूद जिला में सामान्य अस्पताल व सीएचसी व पीएचसी खुले रहेंगे । एम्बुलेंस की सेवाएं भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed