फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लावारिस गायोें को गोशाला पहुंचाकर दिया जाएगा गोद

लावारिस गायोें को गोशाला पहुंचाकर दिया जाएगा गोद

Fri, 27 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
लावारिस गायोें को गोशाला पहुंचाकर दिया जाएगा गोद
लावारिस गायोें को गोशाला पहुंचाकर दिया जाएगा गोद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दक्षिण रेंज के आईजी ने श्रीकांत जाधव ने हिसार की तर्ज पर गो-पालन की अनूठी पहल प्रारंभ की है। इस पहल के तहत सभी लावारिस गोवंश को गोशाला भेजा जाएगा। प्रत्येक गाय की जिम्मेदारी आर्थिक मदद के तौर पर दी जाएगी। इससे शहर को लावारिस गोवंश से मुक्ति मिल जाएगी। पुलिस प्रशासन की तरफ से यह अभियान शुक्रवार से शहर में प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए वीरवार शाम को आईजी ने सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक ली। आईजी इस समय गो सेवा आयोग के मुख्य प्रवर्तन अधिकारी का भी पद संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी रेंज में पड़ने वाले चारों जिलों में बेसहारा घूमने वाली गायों को लिफ्ट कर गोशाला भिजवाने के लिए शुक्रवार से अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरूआत 27 जुलाई से शहर से प्रारंभ की जाएगी। इसके अलावा जिले के सरपंचों व उद्योगपतियों से गायों को गोद लेने की अपील की जाएगी। प्रथम बार में 100 गायों को गोद लेने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं गायों के बारे में जानकारी देने के लिए रेवाड़ी में जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी, जिससे गायों का पालन-पोषण व गोतस्करी पर रोक लगाई जा सके। बैठक में शिव मोहन गोशाला के प्रधान राजपाल, नंगलिया रणमौख गोशाला के प्रधान जीवनंद, मामड़िया गोशाला से विजय सिंह, राजगढ़ गोशाला के प्रधान विजय सिंह के अलावा ओमप्रकाश, अजय मित्तल, राजेंद्र सिंघल, पुरुषोत्तम गोयल, शिव कुमार शर्मा, एडवोकेट रणजीत सिंह, महेंद्र छाबड़ा, रमेश वशिष्ठ, गौरव, प्रदीप, विशाल, देवेंद्र, संजीव, मोनू मानेसर, जोगेंद्र, रोहित, उम्मेद सिंह, विनोद, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed