फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   तूफान की चेतावनी: होर्डिंग, बिजली के खंभों और पेड़ों से रहें सावधान

तूफान की चेतावनी: होर्डिंग, बिजली के खंभों और पेड़ों से रहें सावधान

Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
तूफान की चेतावनी: होर्डिंग, बिजली के खंभों और पेड़ों से रहें सावधान
तूफान की चेतावनी: होर्डिंग, बिजली के खंभों और पेड़ों से रहें सावधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मौसम विभाग द्वारा तूफान की चेतावनी जारी करने के बाद जिले में अलर्ट जारी हो गया है। प्रशासन ने तूफान के मद्देनजर बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग और दमकल विभाग को तो सतर्क कर दिया है लेकिन शहर में लगे होर्डिंग, जर्जर बिजली के पोल और कमजोर पेड़ों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। वर्तमान में सर्कुलर रोड, नाई वाली चौक के अलावा शहर के अन्य स्थानों पर ऐसे होर्डिंग लगे हैं, जो तूफान आने की स्थिति में तबाही का कारण बन सकते हैं। अमर उजाला द्वारा ध्यान दिलाने के बाद डीसी का कहना है कि ऐसे होर्डिंग और अन्य वस्तुओं का मुआयना कर उन्हें हटवा दिया जाएगा जिनसे किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की संभावना होगी। तूफान को देखते हुए 7 और 8 मई के लिए स्कूलों को बंद करने के आदेश भी जारी हुए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा सहित अन्य राज्यों में तेज तूफान व बरसात की संभावना हैं। उपायुक्त पंकज ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर सभी विभागों को अलर्ट कर आपदा प्रबंधन से जुड़े उपाय भी किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि इस स्थिति में वे बिल्कुल भी घबराएं नहीं बल्कि कुछ सावधानी जरूर बरतें। उन्होंने कहा कि ऐसे में लोग पेड़ों के नजदीक न सोएं और सोने से पहले चूल्हों व भट्ठी की आग को बुझा दें। उपायुक्त ने कहा कि सोमवार को संभावित तूफान की स्थिति में बिजली की लाइनों और उपकरणों को बंद कर दें और बिजली से दूर रहें। उपायुक्त ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन एवं सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर चौकस रहने को विशेष तौर पर कहा गया है। उपायुक्त ने लोगों से तूफान के मद्देनजर सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली व्यर्थ की अफवाहों पर ध्यान न देने की दिशा मे विशेष तौर पर आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने गेहूं निकाल लिया है तो वे पशुओं के चारे को सही संभाल कर रखें। अपने पशुओं व मकानों की छत पर रखे समान को संभाल कर रखे। जो किसान गांव एवं खेत में ढाणियों में निवास करते है, वो अपने निवास के आसपास के पेड़ो से दूर रहें।
विज्ञापन



बिजली निगम ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर
रेवाड़ी। बिजली निगम ने आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। निगम के जेई प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखकर निगम पूरी तरह से मुस्तैद है। सभी कर्मचारियों को इस बाबत अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही किसी भी तरह की समस्या बिजली आपूर्ति कटवाने को लेकर भी हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता इस दौरान मोबाइल नंबर 80598888270, 80598888286 , 80598888287 व 80598888266 पर संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपायुक्त का वर्जन
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर हम पूरी तरह से सतर्क हैं। आपदा प्रबंधन विभाग को भी सतर्क कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि अंधड़ में बाहर नहीं निकलें और ड्राइव भी नहीं करें। ऐसे होर्डिंग और अन्य गिराऊ वस्तुओं का मुआयना करके उन्हें हटवा दिया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार के जानमाल की नुकसान नहीं हो। - पंकज, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed