फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1610 doses are seen daily, vaccination will be completed by 2024

रोजाना लग रही 1610 डोज, ऐसे तो 2024 तक पूरा होगा टीकाकरण

Sat, 29 May 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
1610 doses are seen daily, vaccination will be completed by 2024
जिले में बीते 133 दिन में प्रत्येक दिन औसतन 1610 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण हुआ है। इसमें पहली और दूसरी दोनों डोज शामिल हैं। यदि स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण की यही रफ्तार रही तो जिले की 9 लाख आबादी को 18 लाख डोज लगाने में अगले 1005 दिन और लगेंगे, यानी टीकाकरण 2024 में पूरा हो पाएगा। इसमें बच्चों का वैक्सीनेशन अभी शामिल नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि 29 मई तक जिले में कुल 2,14,234 डोज लगाई गई हैं। जिसमें 18 प्लस श्रेणी में बीते 29 दिन के दौरान कुल 30,646 लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। यानी औसतन 1056 डोज रोजाना। इसी गति से डोज लगी तो जिले में इस श्रेणी की चार लाख आबादी को आठ लाख डोज लगाने में करीब 756 दिन लगेंगे। ऐसे में जिम्मेदारों को सवालों में उलझने की बजाय लोगों के लिए टीकाकरण की व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए, ताकि आने वाले दिनों में देश की यह युवा आबादी टीके के सुरक्षा कवच के साथ पूरी क्षमता के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य में जुट सके। बता दें कि जिले में 16 जनवरी को फ्रंट लाइन वर्कर और एक मई को 18 प्लस श्रेणी का टीकाकरण शुरू हुआ था।
विज्ञापन

दूसरी डोज लेने में पिछड़े हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर
हेल्थ वर्कर को टीकाकरण शुरू हुए 133 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान 5756 हेल्थ वर्कर को कुल 9641 डोज लगाई गई। लेकिन इसमें से दूसरी डोज केवल 3885 लोगों ने लगवाई। मतलब है कि 1871 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई। वहीं दूसरी ओर फ्रंटलाइन वर्कर्स को 10,569 डोज लगी है। 7031 लोगों को पहली व महज 3538 लोगों को दूसरी डोज लगी है। इसका मतलब है कि इस श्रेणी लोग दूसरी डोज लेने नहीं पहुंचे या फिर इनकी डोज के अंतर का समय पूरा नहीं हुआ। वहीं 45 प्लस की बात करें तो इसमें 62657 लोगों को 72507 डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें पहली 62657 व 9850 लोगों ने दूसरी डोज ली। वहीं टीकाकरण में जिला के बुजुर्ग सबसे आगे हैं। 60 प्लस की श्रेणी में सबसे ज्यादा 69597 लोगाें को 90871 डोज लग चुकी है। इसमें 69597 ने पहली व 21274 लोग दूसरी डोल ले चुके हैं। जिले में लगी कुल डोज में से 38547 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के लिए नहीं मिल रही डोज
टीकाकरण भी इस बार केंद्र व राज्यों के लिए अलग-अलग चलाया जा रहा है। हेल्थ, फ्रंटलाइन वर्कर, 45 व 60 प्लस लोगों के लिए डोज केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। शुरूआती दिनों में एक-एक दिन में 10-10 हजार लोगों को डोज दी गई है। इतना ही नहीं टीकाकरण में जिला प्रदेश में पहले नंबर पर रह चुका है। लेकिन बीते एक माह की बात करें तो टीकाकरण की रफ्तार धीमी चल रही है। लेकिन युवाओं के लिए डोज उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस वर्ग के लिए डोज प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जानी है। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से डोज खरीद के लिए प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ेगी और लोगों को कोरोना से बचाया जा सकेगा।
आज 18 प्लस के लिए बस एक केंद्र :
45 प्लस के लोगों के लिए शुक्रवार को ही 2500 डोज आवंटित हुई थी, धीमी गति सही लेकिन इस श्रेणी के लोगों का टीकाकरण चल रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर रिजर्व रखे टीके युवाओं को लगाए गए। रविवार को 18 प्लस को केवल एक ही सेंटर पर टीकाकरण होगा।
प्राइवेट कंपनियों ने अपने स्तर पर शुरू किया टीकाकरण
सरकार के हालात देखने के बाद निजी कंपनियों ने अपने स्तर कर्मचारियों का टीकाकरण कराना शुरू कर दिया है। शनिवार को धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटर कॉर्प कंपनी ने अपने 308 कर्मचारियों का टीकाकरण कराया है। कंपनी ने गुरुग्राम स्थित कोलंबिया एशिया अस्पतास अनुबंध किया है। टीकाकरण की पूरी निगरानी रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग करेगा। इसके अलावा रिलायंस की ओर से भी निजी अस्पतालों के साथ अनुबंध की तैयारी चल रही है।

सरकार की हिदायतों के अनुसार ही टीकाकरण किया जा रहा है। जैसे डोज की खेप मिलती है, टीकाकरण किया जाता है। डोज नहीं होने के चलते रविवार को केवल नागरिक अस्पताल में ही 18 प्लस का टीकाकरण हो पाएगा। डोज मिलने तक बाकी 20 केंद्रों को इस श्रेणी के लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। जैसे ही डोज मिलेगी टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। शनिवार से होरी कंपनी में भी टीकाकरण शुरू हो गया है।
- डॉ. अशोक कुमार, कोविड टीकाकरण प्रतिरक्षण अधिकारी। नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed