फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   16 thousand cash and jewelry stolen from the house by jumping the wall

Rewari News: दीवार फांद कर घर से 16 हजार की नकदी व जेवरात चोरी

Fri, 30 Jun 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
16 thousand cash and jewelry stolen from the house by jumping the wall
रेवाड़ी। शहर के शक्ति नगर में वीरवार को चोरों ने दीवार फांद कर एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जबकि एक चोर घर के बाहर बैठकर उसकी रखवाली करता रहा। चोर ने घर से 16 हजार रुपए की नकदी व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के शक्ति नगर की गली नंबर-11 निवासी विजय कुमार, जो मूल रूप से गौरखपुर जिला के गांव पाली के रहने वाले है। वीरवार दोपहर को उसके घर में दीवार फांद कर एक चोर घर में घुस गया तथा करीब 16 हजार की नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गया। समीप ही लगे सीसीटवी में चोरी की यह घटना कैद हो गई। जिसमें एक युवक दीवार फांद कर घर में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है तथा दूसरा घर के बाहर बैठकर उसकी रखवाली कर रहा है। घटना के वक्त घर के सभी सदस्य अपने कार्य से गए हुए थे। जबकि घर के बाहर दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। शाम को वपस आए तो कमरे में रखी अलमारी खुली मिली। सामान चेक किया तो उसमें रखे पैसे और एक सोने की चेन, 4 जोड़ी सोने के टॉप्स गायब मिले। विजय ने घर में चोरी होने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गली में दो अलग-अलग मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें दोनों जगह चोर कैद हो गए। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में गांव राजपुरा आलमगीरपुर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर स्कूल से 2 किलोवाट का सोलर इन्वर्टर, दो पंखे, एक स्पीकर घंटी तथा शौचालय की 6 पीतल की टूटिया चोरी कर ले गए। सुबह स्टाफ जब स्कूल पहुंचा तो सामान गायब मिला। इसके बाद सरपंच और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed