फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   16 dengue infected found in five days

Rewari News: पांच दिन में मिले 16 डेंगू संक्रमित

Mon, 16 Sep 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
16 dengue infected found in five days
फोटो: 2रेवाड़ी। शहर में लोगों के खून के सेंपल लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्रोत: विभा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बीते पांच दिन में 16 नए डेंगू संक्रमित मिलने से अब पीड़ितों की संख्या 39 हो गई है। इनमें 27 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 9 का इलाज नागरिक अस्पताल की देखरेख में चल रहा है।
जिले में 10 सितंबर तक डेंगू के 23 रोगी मिले थे। वीरवार तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 37 हो गई। सप्ताह समाप्त होते डेंगू पीड़ितों की संख्या 39 हो गई। लगातार डेंगू संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद नगर परिषद प्रशासन फॉगिंग को लेकर गंभीर नहीं है। नगर परिषद की ओर से फॉगिंग को लेकर एक सप्ताह पहले कुछ स्थानों पर सक्रियता दिखाई गई थी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के कार्यालयों और आवासों पर फॉगिंग कराई जा रही है लेकिन अन्य स्थानों मच्छरों से बचाव के लिए ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि स्वास्थ्य विभाग दवा उपलब्ध कराता है। छिड़काव और फॉगिंग की जिम्मेदारी नगर परिषद, नगरपालिका और ग्राम पंचायत की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे अधिक मामले : शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के अधिक मरीज मिल रहे हैं। बारिश के बाद जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं जिससे डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों गांव नैनसखपुरा में एक ही परिवार के तीन बच्चे डेंगू संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गांव में पहुंचकर बच्चों का हाल जाना था। उप सिविल सर्जन एवं मलेरिया उन्मूलन नोडल अधिकारी डाॅ. अमित यादव, स्वास्थ्य निरीक्षक बिरेंद्र सिंह और अन्य कर्मचारी गांव में मरीजों के घर और आसपास जलभराव वाले स्थानों पर लार्वा की जांच की। गांव में नालियों में मच्छरों के लार्वा मिलने पर मच्छर नाशक दवा का छिड़काव किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed