{"_id":"65590dfe0237a0f332067b44","slug":"15th-installment-of-pm-samman-nidhi-for-7-thousand-farmers-stuck-rewari-news-c-198-1-rew1001-6656-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पीएम सम्मान निधि की 7 हजार किसानों की 15वीं किस्त अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पीएम सम्मान निधि की 7 हजार किसानों की 15वीं किस्त अटकी
Sun, 19 Nov 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी कर दी है। वहीं, दस्तावेजों में कमी होने या ई-केवाईसी न कराने के कारण विभाग ने 7 हजार किसानों की 1 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि रोक दी है, जिसके कारण किसान कृषि विभाग के कार्यालय में चक्कर लगाने को मजबूर हैं। हालांकि, इनमें कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिन्हें 2 साल से इस योजना का लाभ नहीं मिला है। फिलहाल इस योजना के अंतर्गत जिले में कुल लाभार्थियों की संख्या 61 हजार 708 है, जिनमें से कृषि विभाग ने 54 हजार 708 किसानों के लिए 10 करोड़ 94 लाख 16 हजार रुपये की राशि जारी कर दी है। इनमें से अधिकतर किसानों के खाते में राशि पहुंच चुकी है, तो वहीं बचे किसानों के खातों में राशि जल्द पहुंचने की संभावना है। बीएओ कम टीए अनिल कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा पात्र किसानों की किस्त को 15वीं किश्त जारी कर दी गई है। जिन किसानों को पैसा नहीं पहुंचा है। ई-केवाईसी ना होना मुख्य कारण है। कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिनकी दस्तावेजों में कमी है।