{"_id":"5d1a5c898ebc3e3c7e7da0dd","slug":"15620086913-rewari-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखो अभियान के तहत गांवों से जनसंपर्क अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखो अभियान के तहत गांवों से जनसंपर्क अभियान तेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। मनेठी में ही एम्स निर्माण की मांग को लेकर शुरू किया गया पीएम को पोस्टकार्ड लिखो अभियान सफल बनाने के लिए गांवों में जनसंपर्क किया गया। तय किया गया है कि मनेठी में ही एम्स निर्माण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को 50 हजार पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे।
समिति के चेयरमैन श्योताज सिंह यादव ने बताया कि मनेठी में प्रस्तावित एम्स को लेकर जिस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उससे ग्रामीणों को बड़ी ठेस पहुंची है। वन सलाहकार कमेटी द्वारा मनेठी में एम्स को नामंजूर के बाद एम्स संघर्ष समिति और ग्रामीणों में भारी रोष है। 23 जून को समिति ने महापंचायत कर 10 जुलाई तक दस हजार ग्रामीण पोस्टकार्ड लिखकर अपने हस्ताक्षर करके देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मनेठी में प्रस्तावित एम्स निर्माण शुरु कराने की मांग करने का प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन अब ग्रामीणों ने पचास हजार पोस्टकार्ड लिखने का निर्णय लिया है। समिति के प्रधान ने बताया कि 25 जुलाई तक अगर एम्स का शिलान्यास नहीं हुआ तो 25 जुलाई को ही समिति ने एक बैठक बुलाई है, जिसमें एक बड़ी महापंचायत बुलाने और बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान होगा।
उन्होंने बताया कि सोमवार को समिति के सदस्यों ने पोस्टकार्ड अभियान को ओर तेज कर दिया है। लोगों में एम्स की नामंजूरी की बातों को लेकर काफी रोष है। इस अवसर पर ओमप्रकाश सैन, कैलाश यादव मनेठी, अशोक कुमार, राजेश नंबरदार,डॉ. जितेंद्र बिल्लु, विनोद सितारा, पैक्स उपप्रधान रमेश बिल्लु, मा. लक्ष्मण सिंह अहरोद, सुनील यादव पप्पू, दलबीर पंच व नरेंद्र मनेठी मौजूद रहे।