फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शुगर फ्री पानी की अफवाह: हर रोज कई राज्यों के लोग पहुंच रहे पानी लेने

शुगर फ्री पानी की अफवाह: हर रोज कई राज्यों के लोग पहुंच रहे पानी लेने

Fri, 14 Jun 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
शुगर फ्री पानी की अफवाह: हर रोज कई राज्यों के लोग पहुंच रहे पानी लेने
रेवाड़ी। रेवाड़ी के गांव गुजरीवास स्थित कथित शुगर फ्री पानी के बोरवेल पर अभी भी कई राज्यों के लोग पानी लेने पहुंच रहे हैं। बोरवेल प्रशासन के निर्देश पर पंचायत ने बंद कर दिया है, ऐसे में यूपी, राजस्थान व दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आने वाले लोग गांव के अन्य बोरवेल से पानी ले जा रहे हैं। गांव के सरपंच धर्मसिंह ने कहा कि चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही तारबंदी कर बोरवेल को बंद कर दिया गया था। इसके बाद भी सुबह के समय करीब 5-10 गडियां पानी लेने के लिए यहां पहुंचती हैं, ऐसा ही हाल शाम के समय रहता है। मुख्य बोरवेल बंद मिलने पर गांव के अन्य बोरवेल से लोग पानी भरकर ले जा रहे हैं। लोगों का अंधविश्वास इतना बढ़ चुका है कि उनके अनुसार इस पानी से शुगर ठीक हो रहा है।
विज्ञापन

पानी पीने लायक तो दूर नहाने के लिए भी उपयुक्त नहीं
प्रशासन की ओर से 5 जून काके एडीसी प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में पानी की जांच कराई गई थी। 7 जून को आई जांच रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग ने पानी में बैक्टिरिया की संख्या बहुत ज्यादा बताई। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग ने गुरुग्राम व करनाल में पानी की जांच कराई, इसमें टीडीसी मात्रा 500 के मुकाबले 2669 मिलीग्राम प्रतिलीटर पाई गई थी। इतना ही नहीं जांच में शुगर कम करने वाला जैसा कोई तत्व नहीं मिला। जांच रिपोर्ट में कहा गया था पानी पीने लायक तो दूर नाहने के लिए भी उपयुक्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed