{"_id":"5a6e14684f1c1b76268b6ca6","slug":"151517163624-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 वाहन जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 वाहन जब्त किए
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
507 वाहनों के चालान, 21 वाहन जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सड़क हादसों में कमी लाने व यातायात नियमों की पालना के लिए जिला पुलिस की ओर से रविवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 507 वाहनों के चालान और 21 वाहन जब्त किए गए। एसपी संगीता कालिया की ओर से यातायात नियमों की पालना कराने के लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए थे। वहीं जिला पुलिस की ओर से जिले में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। रविवार को यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 507 वाहनों के चालान काटे और 21 वाहनों को जब्त किया। एसपी संगीता कालिया ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करने व निर्धारित गति में वाहन चलाने का आह्वान किया है।