{"_id":"5a6cd2a74f1c1ba1268b6b3a","slug":"151517081255-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसभाओं को किया संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसभाओं को किया संबोधित
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरंजीव और अनुषका राव ने शुरू की पोल खोल पद यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाडी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चिरंजीव राव ने गणतंत्र दिवस पर मोती चौक पर ध्वजारोहण कर पोल खोल पद यात्रा शुरू की। राव ने धारूहेडा की कालोनी कर्ण कुंज , नारायण विहार, आकेडा, घटाल और महेश्वरी आदि गांवों की पदयात्रा की
उन्होेंने बताया कि आज के दिन ही 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। उन महान देशभक्तों को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानना चाहिए और उनके दिखाए रास्तों पर चलकर देशहित में कार्य करने चाहिए। चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए, जिसमें काफी हद तक कामयाबी भी हासिल की, लेकिन वर्तमान सरकार ने देश को आगे ले जाने की बजाय पीछे धकेल दिया। इसलिए इस सरकार को सत्ता पर रहने का कोई अधिकार नही है। इसलिए हमें गणतंत्र दिवस के मौके पर शपथ लेनी चाहिए कि हमें इस सरकार को बदलना है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री अनुष्का राव ने कहा कि भाजपा सरकार नौसिखिया सरकार है। इनको ये नही पता कि देश कैसे चलाया जाता है। इसलिए कभी नोटबंदी, कभी जीएसटी, कभी एफडीआई इत्यादि ऐसे निर्णय लेते हैं जो सारे के सारे जनविरोधी होते हैं। भाजपा सरकार में लोकतंत्र को खतरा है। इसलिए इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नही है।