फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1500 students took Sanskrit exam at 20 centres

Rewari News: 20 केंद्रों पर 1500 विद्यार्थियों ने दी संस्कृत की परीक्षा

Sat, 07 Mar 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
1500 students took Sanskrit exam at 20 centres
रेवाड़ी। राजकीय बाल विद्यालय परीक्षा केंद्र से संस्कृत की परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी।
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शनिवार को कक्षा 10वीं की संस्कृत की परीक्षा 20 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इस दौरान करीब 1500 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों में शुरू कर दिया गया था। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विद्यार्थियों को केंद्रों में प्रवेश से पहले गहन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। वहीं, परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ न जुटे, इसके लिए पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रहीं। प्रशासन की ओर से केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने दी गई और पास की फोटो स्टेट की दुकानों को भी बंद रखा गया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने बताया कि अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे जिससे पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि व्याकरण से जुड़े कुछ प्रश्न थोड़े सोचने वाले थे लेकिन कुल मिलाकर प्रश्नपत्र आसान रहा और उन्होंने समय रहते अपना पेपर पूरा कर लिया। कई विद्यार्थियों का कहना था कि यदि तैयारी अच्छी हो तो संस्कृत का पेपर काफी सरल लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

सोमवार को होगी इन विषय की परीक्षा :

सोमवार को 12वीं कक्षा की केमिस्ट्री की परीक्षा होगी। वहीं 12 मार्च को 10वीं कक्षा का विज्ञान विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा। दोनों परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक संपन्न होंगी।




--------------

वर्जन :

हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा शनिवार को जिले के सभी 20 केंद्रों पर हुई। नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। -रतन सिंह, बोर्ड सुपरिटेंडेंट, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed