फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   150 people of the district have filled the form for eye donation

Rewari News: जिले के 150 लोगों ने नेत्रदान के लिए भरे हैं फार्म

Tue, 10 Jun 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
150 people of the district have filled the form for eye donation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। कोई भी व्यक्ति नेत्रदान कर दूसरे की जिंदगी को रोशन कर सकता है। इसीलिए नेत्रदान को महादान की संज्ञान दी गई है। जिले के 150 लोगों ने नेत्रदान के लिए फार्म भरा है।
हर वर्ष 10 जून को विश्व नेत्रदान दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करना है। 15 से 75 वर्ष की उम्र तक कोई भी व्यक्ति नेत्रदान कर सकता है। यदि किसी को चश्मा लगा हो या मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ हो, वह भी नेत्रदान कर सकता है।
विज्ञापन

नेत्रदान के लिए मृत्यु के बाद किसी तरह का ऑपरेशन नहीं होता। महज 15 मिनट की प्रक्रिया में आंखों के कार्निया को निकाला जाता है। नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कंचन यादव ने बताया कि नागरिक अस्पताल के साथ ही सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी में आने वाले लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जाता है। गांवों में नेत्र जांच कैंप लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आंखें दान करने के लिए फॉर्म भरना पड़ता है। जिले में आई कलेक्शन सेंटर है। यहां से आंखें कलेक्ट कर रोहतक पीजीआई भेजी जाती हैं। नेत्रदानी के मरणोपरांत 6 से 8 घंटे के अंदर नेत्र एकत्र करना जरूरी होता है। इसके बाद किसी दूसरे को कॉर्निया ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नेत्रदान के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में 150 लोगों ने नेत्रदान करने के लिए सिविल अस्पताल में फॉर्म भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed