फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   15 vocational courses available in schools to develop vocational skills

Rewari News: विद्यालयों में व्यवसायिक कौशल विकसित करने को लेकर 15 व्यवसायिक कोर्स उपलब्ध

Sat, 19 Apr 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
15 vocational courses available in schools to develop vocational skills
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में जागरूकता रैली निकाली गई। अध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित जागरूकता रैली का उद्देश्य विद्यालय के एनएसक्यूएफ विभाग के तहत चल रहे आईटी तथा बैंकिंग सहित अन्य व्यवसायिक कोर्सेज की जानकारी प्रदान करना तथा व्यवसायिक शिक्षा से होने वाले लाभ को आमजन तक पहुंचाना है। एनएसक्यूएफ प्रभारी सुमित्रा देवी ने बताया कि पूरे हरियाणा के विभिन्न विद्यालयों में व्यवसायिक कौशल विकसित करने को लेकर 15 व्यवसायिक कोर्स उपलब्ध है। हमारे विद्यालय में भी व्यवसायिक कौशल विकसित करने के लिए आईटी तथा बैंकिंग के व्यवसायिक कोर्स के साथ साथ वोकेशनल एक्स्पोजर कार्यक्रम के तहत विभिन्न कौशल विकसित करने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने उपलब्ध कोर्सेज से होने वाले लाभ से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को विद्यालय में दाखिल करवा कर पसंदीदा कोर्स के साथ अध्ययन कर लाभान्वित होने की अपील की। रैली में प्रवक्ता सत्ते सिंह, विक्टोरिया, मीनाक्षी चुघ, नेहा शर्मा, नरिता सैनी सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed