{"_id":"593992ee4f1c1bc8208b45aa","slug":"149694540718-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हफ्ते में दो महाद्वीप की दो सबसे ऊंची चोटी फतेह करेगा म्हारा छोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हफ्ते में दो महाद्वीप की दो सबसे ऊंची चोटी फतेह करेगा म्हारा छोरा
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली (रेवाड़ी)
क्षेत्र के गांव नेहगढ़ के युवा नरेंद्र का 2-2-2 चैलेंज (दो सप्ताह में दो महाद्वीप की दो सबसे ऊंची चोटी फतेह करने का) अभियान के लिए चयन हुआ है। अभियान के तहत नरेंद्र यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रुरस और दक्षिण अफ्रीका की क्लिीमंजारो को फतेह करेंगे। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के एमए के छात्र नरेंद्र का चयन ‘मिशन आउटडोर’ संस्था ने किया है। यह अभियान 25 जुलाई से शुरू होगा जो 16 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान में विश्व से 12 पर्वतारोही शामिल हैं जिसमें नरेंद्र भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेगा। यही नहीं इस अभियान में नरेंद्र सबसे कम उम्र का पर्वतारोही है। जानकारी मुताबिक नरेंद्र ने गत वर्ष ही दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह किया था।