{"_id":"5a6f62d94f1c1bff388b530f","slug":"141517249241-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉओपरेटिव बैंक के चैयरमेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉओपरेटिव बैंक के चैयरमेन
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेंद्र यादव बने कॉओपरेटिव बैंक के चैयरमेन
अमर उजाला
रेवाड़ी।
जिले में प्रतिष्ठा का सवाल बने कॉओपरेटिव बैंक के चेयरमैन के चुनाव में राव नरबीर सिंह खेमे के प्रत्याशी ने बाजी मार ली है। इन चुनावों में राव इंद्रजीत सिंह खेमे की ओर से अजय पटौदा द्वारा दावेदारी पेश की गई थी, लेकिन सोमवार को हुए कॉओपरेटिव बैंक के चेयरमैन पद चुनाव में मुमताजपुर निवासी सुरेंद्र यादव को 3 वोटों के मुकाबले 9 वोटों से चुन लिया गया है। वहीं कृष्णा देवी को उप चेयरपर्सन चुना गया।
सुरेंद्र यादव के नाम का प्रस्ताव हालूहेड़ा निवासी मदन सिंह द्वारा रखा गया, जिसका समर्थन करने वालों में भगतसिंह, कृष्णपाल, शकुंतला, कृष्णा देवी, महेंद्रसिंह, सरकारी वोट कुलदीप कौशिक व सतीश कुमार शामिल थे, जबकि विरोध करने वालों में अजय पटौदा के अलावा मुकेश कुमार व सूरज यादव शामिल थे। सुरेंद्र यादव ने अपनी जीत का श्रेय लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर, रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह, सतीश खोला व थानेदार सतपाल को दिया।
बता दें कि अहीरवाल में राव इंद्रजीत सिंह व राव नरबीर सिंह में पिछले काफी समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। चाहे रेवाड़ी के जिला प्रमुख का चुनाव हो या फिर गुरुग्राम नगर निगम के चेयरमैन का चुनाव हो। हालांकि दोनों ही चुनावों में राव इंद्रजीत सिंह का खेमा हावी रहा था, लेकिन पहली बार अहीरवाल में राव नरबीर खेमे ने राव इंद्रजीत खेमे को पटखनी दी है। अहीरवाल के दोनों ही दिग्गज एक-दूसरे को मात देने में कोई भी मौका नहीं चूक रहे हैं। सोमवार को हुए कॉओपरेटिव बैंकों के चुनाव में कुछ कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने भी नरबीर सिंह खेमे का साथ दिया।